फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   talcum powder can cause ovarian cancer

टेलकम पाउडर बन सकता है कैंसर की वजह

Thu, 20 Jun 2013 01:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 20 Jun 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
talcum powder can cause ovarian cancer

पसीना सोखने और खुद को तरोताजा रखने के लिए भले ही टेलकम पाउडर का उपयोग कितना ही प्रचलित क्यों न हो लेकिन महिलाओं के लिए यह ओवरी के कैंसर की वजह हो सकता है।

विज्ञापन


हाल में हुए एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है कि टेलकम पाउडर का अधिक इस्तेमाल करने वाली महिलाओं को ओवरियन कैंसर का खतरा 24 प्रतिशत अधिक हो जाता है।

बोस्टन के ब्रिघेम एंड वुमेन अस्पताल में डॉक्टरों ने आठ अलग-अलग शोधों के अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है। इस अध्ययन में कैंसर से पीड़ित 8,525 महिलाओं का परीक्षण किया गया जो नियमित रूप से पाउडर लगाती थीं और उनकी तुलना टेलकम पाउडर लगाने वाली 9,800 महिलाओं से की है जिन्हें अभी तक कैंसर नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कैंसर के संकेतों को जानने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलकम पाउडर और कैंसर के संबंध में पहले भी कई शोध हो चुके हैं लेकिन शोधकर्ताओं ने इसका संबंध ओवरी के कैंसर से भी माना है। उनके अनुसार, जो महिलाएं गुप्तांगों पर भी पाउडर का इस्तेमाल करती हैं, उनके लिए ओवरी के कैंसर का खतरा अधिक हो जाता है।

अध्ययन में पाया गया कि नहाने के बाद गुप्तांगों पर टेलकम पाउडर लगाने से उसमें मौजूद हाइड्रोअस मैग्नीशियम कार्सिनोजेनिक नामक तत्व त्वचा की कोशिकाओं में चले जाते हैं जिससे वे कैंसर के ट्यूमर को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह शोध कैंसर प्रिवेंशन रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed