{"_id":"99c40594-594d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"switzerland-best-place-for-birth-india-66th-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":" जन्म के लिए सर्वश्रेष्ठ है स्विट्जरलैंड, भारत 66 नंबर पर","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
जन्म के लिए सर्वश्रेष्ठ है स्विट्जरलैंड, भारत 66 नंबर पर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 09 Jan 2013 09:42 AM IST
विज्ञापन
हाल में हुए एक सवेक्षण के अनुसार दुनिया में बच्चों के जन्म के लिए सबसे अच्छा देश है स्विट्जरलैंड। हाल में हुए एक सर्वेक्षण में जीवनयापन स्तर के आधार पर इस देश को 2013 में बच्चों के जन्म के लिए सबसे उपयुक्त देश माना गया है जबकि भारत को 66वें नंबर पर रखा गया है।
विज्ञापन
'द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस' द्वारा करवाया गया यह सर्वेक्षण हाल में 'द डेली मेल' में प्रकाशित हुआ है। इसमें भारत के अलावा, श्रीलंका को 63वें, पाकिस्तान को 75वें और बांग्लादेश को 77वें स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन
सर्वेक्षण के अनुसार, स्विट्जरलैंड के लोग सबसे अधिक खुशहाल रहते हैं और उनके जीवनयापन का स्तर सबसे ऊंचा रहता है। यहां धन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के स्तर पर सबसे बेहतर सुविधाएं हैं इसलिए यह देश इस साल बच्चों के जन्म के लिए सबसे उपयुक्त देश है। वहीं, नाइजेरिया इस सूची में सबसे नीचे है। सर्वेक्षण में नॉर्वे, स्वीडेन और डेनमार्क को र्शीष पांच देशों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जैसे उन्नत यूरोपीय देशों को भी बच्चों के जन्म के लिहाज से बेहतर नहीं माना गया है। सूची में आस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर, सिंगापुर छठें, कनाडा नौवें और हांगकांग दसवें नंबर पर हैं जबकि चीन 49वें और रूस 72वें नंबर पर हैं।