{"_id":"55e26dc58bfb2fca380e9e23deb54655","slug":"surprising-things-that-ruin-your-smile","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्कान के इन पांच दुश्मनों को जानते हैं आप?","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मुस्कान के इन पांच दुश्मनों को जानते हैं आप?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 08 Sep 2013 07:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी सिर्फ एक मुस्कान, बिगड़ा हुआ काम भी बना देती है। लेकिन अगर अपने मुंह का आप अच्छी तरह ख्याल नहीं रख रहे हैं तो दांतों से जुड़ी समस्याएं आपकी मुस्कान को फीका कर सकती हैं।
विज्ञापन
जानिए, मुस्कान के ऐसे पांच दुश्मनों के बारे में जो आपके दांतों की रौनक और मुंह की सेहत छीन लेते हैं और आपको पता भी नहीं लगता।
मसूड़ों से खून आने की ये वजहें चौंका देंगी आपको
विज्ञापन
स्पोर्ट्स ड्रिंक्स
एकेडमी ऑफ जनरल डेंटिस्ट्री के शोध की मानें तो स्पोर्ट्स ड्रिंक्स दांतों के लिए फायदे का सौदा नहीं हैं। इनमें शक्कर की अधिकता होती है जिससे दांतों पर बैंक्टीरियल संक्रमण अधिक होते हैं और दांत जल्दी सड़ते हैं। इसके अलावा इनमें मौजूद एसिडिक तत्व दांतों की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
बोतलबंद पानी
बोतलबंद पानी की प्रोसेसिंग के दौरान फ्लोराइड की मात्रा कम कर दी जाती है जो दांतों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में अगर बोतलबंद पानी पीना आपकी मजबूरी है तो खरीदते वक्त उसके लेबल पर फ्लोराइड की मात्रा जांचने के बाद ही खरीदें।
दांत पीसना
बात-बात पर दांत पीसने की आपकी आदत भी दांतों व जबड़ों के लिए दर्द का सबब हो सकती है। सिसे ये अधिक संवेदनशील हो जाते हैं और मुस्कराने पर भी आपको दर्द हो सकता है।
कम पानी पीना
कम पानी पीना आपके दांतों के लिए हमेशा संक्रमण का रिस्क बोता है। कम पानी पीने से मुंह में लार अच्छी तरह नहीं बन पाती है जिससे हानिकारक बैक्टीरिया संक्रमण तेजी से फैलाते हैं।
तंबाकू
तंबाकू का सेवन न सिर्फ दांतों को पीलापन देता है बल्कि यह आपको मुंह के कैंसर का शिकार भी बना सकता है। ऐसे में सेहतमंद मुस्कान के लिए तंबाकू से दूरी बरतना शुरू कर दें।