{"_id":"f77cdf38-a341-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"sunday-evening-munching-can-make-you-obese","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार की शाम बढ़ा सकती है मोटापा!","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
रविवार की शाम बढ़ा सकती है मोटापा!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Apr 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड पर बोर हो रहे हैं तो चिप्स और कोल्ड ड्रिंक से टाइम पास लेते हैं। आपकी ऐसी ही सोच आपके लगातार बढ़ते वजन के पीछे वजह हो सकती है। हाल में हुए एक शोध के अनुसार रविवार की शाम सात से 10 बजे तक का समय ऐसा वक्त होता है जिसमें अधिक फैट्स और कैलोरी वाली डाइट लेने की आशंका सबसे अधिक होती है।
विज्ञापन
यहां तक कि जो लोग सप्ताह भर डाइटिंग और अच्छे खानपान को तरजीह देते हैं, वे भी रविवार की शाम अपनी डाइटिंग से समझौता कर लेते हैं।
'डेली मेल' की खबर के मुताबिक, डाइट सप्लीमेंट कंपनी 'फोर्जा' ने 750 लोग पर अपने शोध के आधार पर माना है कि रविवार की शाम हम जो डाइट लेते हैं उसका वजन बढ़ाने से सीधा संबंध हो सकता है। इसके अलावा, दिन में तीन से पांच बजे के करीब भी हमारा मन स्नैक्स खाने का अधिक होता है जिससे हमारे वजन पर काफी प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
शोध के दौरान 65 प्रतिशत लोगों ने माना कि दिन भर काम की थकान और तनाव से आराम के लिए वे अक्सर जंकफूड खाते हैं जबकि 28 प्रतिशत लोगों ने माना कि वे दोपहर तीन बजे से पांच बजे के बीच में स्नैक्स खाकर खुद को तरोताजा करते हैं।
विज्ञापन
कंपनी के सीईओ ली स्मिथ के अनुसार, 'रविवार की शाम और रोज दोपहर के इस समय को हम 'फैट जीरो क्लॉक' कह सकते हैं, जो किसी भी डाइटिंग करने वाले व्यक्ति के लिए बुरा सपना सबित हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि व्यक्ति इस समय अपने खानपान पर अधिक ध्यान दे और जंकफूड या स्नैक्स की जगह कुछ सेहतमंद डाइट ले।'
वजन घटाने और सेहतमंद डाइट को तरजीह रखने वाले लोगों के लिए इस शोध पर कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है -
- वीकेंड पर डाइटिंग नजरंदाज न करें और खासतौर पर रविवार की शाम आप जंकफूड खाने से बचें।
- दोपहर तीन बजे से पांच बजे वाली भूख को कुछ हेल्दी खाकर शांत करें।
- दोपहर का नाश्ता छोड़ने वाले लोग या दिन भर काम के स्ट्रेस में रहने वाले लोग अक्सर शाम में जंकफूड अधिक खाते हैं।
- अधिकतर लोग शाम के समय ओवर डाइट अधिक करते हैं।