{"_id":"a5bdbaaec39899ff5d1b6daa9a63ede5","slug":"sugar-free-candy-will-fight-cavity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दांतों की सड़न से बचाएगी ये टॉफी","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अब दांतों की सड़न से बचाएगी ये टॉफी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Dec 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर कोई कैंडी आपके दांतों को नुकसान पहुंचाने की जगह उन्हें सड़ने से बचाए तो? यकीनन आप अपने बच्चों को टॉफी खाने से रोकने के बजाय खुद भी खाना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
दांतों की सफेदी खत्म कर देती है ये पांच डाइट
विज्ञापन
बर्लिन की एक बायोटेक फर्म ऑर्गेनोबैलेंस के वैज्ञानिकों की टीम ने एक ऐसी 'शुगर फ्री' कैंडी तैयार की है जो दांतो को सड़ने से बचाएगी और मुंह के बैड बैक्टीरिया को खत्म करके मुंह को संक्रमण मुक्त रखेगी।
विज्ञापन
मुस्कान से जानिए व्यक्तित्व से जुड़े कई राज
प्रमुख शोधकर्ता क्रीस्टीन लैंग के अनुसार, मुंह में कैविटी की कई वजहें हैं, जिनमें बैड बैक्टीरिया युक्च डाइट से निकलने वाला एसिड और डेड बैक्टीरिया का दांतों पर जमाव, दो बड़ी वजहें हैं। इस कैंडी को चबाने से मुंह के ये बैक्टीरिया लार में आ जाएंगे जिन्हें थूककर मुंह को साफ रखा जा सकता है।
वैज्ञानिकों ने इस कैंडी का परीक्षण 60 लोगों पर किया है जिसमें उन्होंने कैंडी खाने के बाद प्रतिभागियों की लार के सैंपल लिए और उनका अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने पाया पहली कैंडी खाने पर उनके मुंह से औसतन 2 मिलीग्राम म्यूटन स्ट्रेप्टोकोकी नामक बैक्टीरिया खत्म हुआ।
क्या आप ऐसी कैंजी खाना पसंद करेंगे?