फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   substitutes of sanitary napkins

पीरियड्स के दौरान महंगे नैपकिन के हैं ये 4 विकल्प

Thu, 05 Feb 2015 04:25 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
substitutes of sanitary napkins

अर्जेंटीना एवं वेनेजुएला में पिछले दिनों सैनेट्री पैड्स टैंपून्स की कमी के चलते इसके विकल्पों को लेकर दोनों देशों में बहस देखने को मिली।

विज्ञापन


वेनेजुएला के टीवी नेटवर्क वाइव टीवी ने तो एक वैसा कार्यक्रम पेश किया, जिसमें महिलाओं को घर में इको-फ्रैंडली सैनेट्री पैड्स बनाने के बारे में जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन


सैनेट्री पैड्स की जगह इस्तेमाल होने वाली चार प्राकृतिक विकल्पों पर एक नज़र।

द मूनकप

substitutes of sanitary napkins

सैनेट्री पैड्स के विकल्पों में इसका इस्तेमाल सबसे ज़्यादा होता है। ये सिलिकॉन से बनाया जाता है और इसके निर्माताओं के मुताबिक़, इसका इस्तेमाल सालों से हो रहा है।

इसके इस्तेमाल पूरी रात तक किया जा सकता है और इसमें वह संकेत चिह्न भी लगा होता है जिससे आपको मालूम हो कि ये कब पूरा भर चुका है।

हालांकि ये लीक नहीं करता है और आपको ये पता चल जाता है कि कब इसे बदलना है।

अमूमन इसका इस्तेमाल 8 घंटे तक संभव है और इसे खाली करने के बाद डॉक्टरों के मुताबिक़, इसे फिर से प्रयोग लायक बनाया जा सकता है।

इसके लिए गर्म पानी में इसे तीन मिनट तक रखना होता है या फिर एक ख़ास तरह के टेबलेट के इस्तेमाल से भी इसे प्रयोग के लायक बनाया जा सकता है।

इसके दोबारा इस्तेमाल होने के चलते इस पैड की आलोचना भी होती है।

बीबीसीमुंडो सेवा से बात करते हुए चिली एसोसिएशन ऑफ़ गायनेकॉलजी एंड ऑबस्ट्रिक्स की डॉक्टर गुलिर्मो गालान ने कहा, "दोबारा इस्तेमाल करने के चलते ही इसका इस्तेमाल कुछ ही महिलाएं करती हैं। इसका इस्तेमाल वही महिलाएं करती हैं जो प्राकृतिक जीवनशैली पर यकीन करती हैं।"

हालांकि गालान के मुताबिक़, इसका इस्तेमाल कहीं से भी असुविधाजनक नहीं होता।

नेचुरल सी स्पांज्स

substitutes of sanitary napkins

इस स्पांज्स का इस्तेमाल भी दोबारा संभव होता है। बिक्री के लिए ये स्पंज एकदम साफ और सूखा होते हैं।

इस्तेमाल करने से पहले इसे गर्म पानी में भिगोया जाता है, इससे स्पंज सहूलियत से इस्तेमाल हो पाती है।

महावारी चक्र के दौरान महिलाएं, सुविधा के मुताबिक़, जब चाहे तो धोकर फिर से इस्तेमाल कर सकती हैं।

महावारी चक्र पूरा होने के बाद इसे दो बूंद ऑलिव आयल वाले पानी में रात भर रखना होता है, इसके बाद इसे सुखा कर स्टोर किया जा सकता है।

हालांकि कईयों को यह कम सुरक्षित लगता है। डॉक्टर गुलिर्मो गालान कहती हैं, "यह इस्तेमाल करने में तो टैंपून्स जैसा ही है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल से महिलाओं में एलर्जी देखने को मिल सकती है।"

विज्ञापन

दोबारा इस्तेमाल लायक सैनेट्री टॉवल्स

substitutes of sanitary napkins

ये सूती के तौलिए होते हैं और सैनेट्री पैड्स के आने से पहले इसका इस्तेमाल ही चलन में था। ये कई रंग और आकार के होते हैं और इसे घर पर भी तैयार किया जा सकता है।

इसे इस्तेमाल करने वाली महिलाओं के मुताबिक़, ये सिंथैटिक पैड्स के मुक़ाबले ज्यादा आरामदायक होता है। इसे धोकर फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इसे धोने के लिए कई लीटर पानी खर्च करने होते हैं।

अबसोर्वेंट अंडरवियर

substitutes of sanitary napkins

नाम से जाहिर है, ये ऐसा अंडरवियर होता है जो तरल को सोखने की क्षमता रखता है। ये इंटरनेट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन इसे एडल्ट नैपी मत समझ लीजिएगा।

यह रेगुलर अंडरवियर जैसा ही होता है, लेकिन यह तरल को सोख लेता है। इसे सामान्य अंडर वियर की तरह धोया और सुखाया जा सकता है।

इसका डिज़ाइन काफी हद तक डिस्पोजेबल सैनेट्री पैड्स जैसा ही होता है।

डॉक्टर गालान के मुताबिक़, ये ज़रूरी है कि ऐसे अंडरवियर सूती से बने हों, दूसरे पदार्थ के बने होने से इससे हवा का आना जाना संभव नहीं होता, जो इसके इस्तेमाल को असहज बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed