{"_id":"c934f29f8b796a87b2f3c8a250e36724","slug":"stress-can-give-you-headache","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार सिरदर्द होता है तो हो सकती है यह वजह","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
बार-बार सिरदर्द होता है तो हो सकती है यह वजह
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Feb 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
अगर आप बार-बार होने वाले सिरदर्द से परेशान हैं तो इसके पीछे बड़ी वजह आप जरूर जानना चाहेंगे।
विज्ञापन
जर्मन शोधकर्ताओं की मानें तो बहुत अधिक तनाव के कारण सिरदर्द व माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
शोधकर्ताओं ने 21 से लेकर 71 वर्ष की आयु के 5,159 लोगों पर चार सालों तक अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला है।
शोध के दौरान प्रतिभागियों के सिरदर्द की समस्या और तनाव के स्तर की दर का तुलनात्मक अध्ययन किया है।
उन्होंने पाया कि 14 प्रतिशत प्रतिभागियों को तनाव की वजह से सिरदर्द की दिक्कत होती है तो 11 प्रतिशत लोगों के माइग्रेन का कारण तनाव है। वहीं 17 प्रतिशत लोगों के सिरदर्द का कारण नहीं पता चल सका है।
यह शोध अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।