{"_id":"b626c878-9531-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"stomach-upset-remedies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पेट से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 27 Mar 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मौके पर ढेर सारी गुझिया, दही बड़े, मालपुआ, भांग के पकौड़े, चिप्स, पापड़ और न जाने क्या-क्या। इतना कुछ खाया कि त्योहार के बाद अब पेट की हालत डांवाडोल हो गई है।
विज्ञापन
अक्सर त्योहार पर चटर-पटर खाने के बाद ऐसी दिक्कत का सामना किसी को भी करना पड़ सकता है। इस स्थिति में आराम के लिए ये उपाय मददगार हो सकते हैं-
ये ट्राइ करें
- बार-बार मोशन या उल्टी जैसा लगने की स्थिति में पुदीने की शिकंजी, चटनी आदि का सेवन फायदेमंद है।
- जी मचलने, गैस बनने और पेट दर्द में आराम के लिए इलायची दाना फायदेमंद है।
- अपच में तुरंत आराम के लिए मेथी दाने और अज्वाइन को पानी के साथ दिन में तीन बार लें।
- अदरक के काढ़े या चाय से पेट में दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।
- केला भी पेट से जुड़ी समस्याओं का कारगर उपाय है।
- पेट में जलन से तुरंत आराम के लिए आधा कटोरी अधिक पके हुए चावल को दही में मिलाकर लें, आराम मिलेगा।
भोजन न छोड़ें
अक्सर पेट खराब होने की स्थिति में हम कुछ भी खाने से कतराते हैं लेकिन भोजन छोड़ने से समस्या तो दूर होती नहीं, साथ ही कमजोरी जरूर हो जाती है जिससे किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने की ताकत ही नहीं रहती। ऐसे में लाइट खाएं और थोड़े-थोड़े ब्रेक में ही खाएं।
विज्ञापन
इनसे बचें
डाइट में डेयरी प्रोडक्ट, कॉफी, मसालेदार भोजन, नट्स, टमाटर, मीट, ब्रोकली, गोभी, स्प्राउट्स, साइट्रस फल और एल्कोहल जैसी चीजों से सख्त परहेज करें। सामान्य चाय की जगह हर्बल चाय या ग्रीन टी लें तो आराम मिलेगा।
विज्ञापन
पानी की कमी न होने दें
पेट गड़बड़ होने की स्थिति में अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो मुश्किल और बढ़ सकती है। ऐसे में पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ आदि का सेवन थोड़ी-थोड़ी देर पर करते रहें।
सेहत में सुधार न दिखे तो अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें, कई बार फूड प्वाइजनिंग की स्थिति गंभीर भी हो सकती है।