{"_id":"ab5d161edf51a0ec03f048ec346f7ffb","slug":"stethoscopes-can-spread-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों का आला बढ़ा सकता है यह रिस्क","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
डॉक्टरों का आला बढ़ा सकता है यह रिस्क
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Mar 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन हाल में हुए एक शोध की मानें तो डॉक्टरों का आला आपको बार-बार उनके चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें - कितने साल जिएंगे बताएगा यह टेस्ट
स्विटजरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ जिनेवा हॉस्पिटल्स के शोधकर्ताओं का दावा है कि डॉक्टरों का आला इतने अधिक कीटाणुओं से युक्त होता है।
इतना ही नहीं, यह एमआरएसए यानी मथिसिलिन रजिस्टेंट स्टाफिलोकोकस ऑरस नामक कीटाणु को फैला सकता है जो कई बार जानलेवा हो सकता है।
शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि आला डॉक्टरों के हाथों से भी अधिक कीटाणुओं से युक्त होता है क्योंकि डॉक्टर हाथ तो बार-बार धोते है लेकिन अमूमन 71 रोगियों का आला से परीक्षण करने के बाद ही कहीं इसकी सफाई करते हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ता डॉ. डिडायर पिटे के अनुसार, ''डॉक्टर आला का उपयोग कई मरीजों पर करते हैं जिससे उनकी त्वचा में मौजूद कई बैक्टीरिया का संक्रमण हो सकता है।''
यह शोध मायो क्लीनिक प्रोसीडिंग्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।