फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   sound sleep can sharpen brain

जानिए दिमाग तेज करने का सबसे आसान उपाय

Fri, 18 Oct 2013 03:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Oct 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
sound sleep can sharpen brain

दिमाग तेज चले और याददाश्त अच्छी रहे, इसके लिए अगर आप को कारगर उपाय की तलाश में हैं तो जीवनशैली का यह छोटा सा बदलाव कारगर हो सकता है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने एक नए शोध के आधार पर माना है कि अच्छी नींद लेने वाले लोगों का दिमाग अधिक तेज चलता है।

पानी पीने से भी दिमाग तेज होता है, जानिए कैसे
विज्ञापन


शोधकर्ताओं के अनुसार, नींद के दौरान मृत कोशिकाएं दिमाग की रक्त वाहिकाओं के जरिए शरीर की रक्त प्रवाह प्रणाली में जाती है और अंत में जिगर में पहुंच जाती है। इस तरह नींद में इन कोशिकाओं की सफाई हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूलने की है बीमारी तो रोज करें ये आसन

अमेरिका के रोचेस्टर विश्वविद्यालय में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि क्यों लोग अपने जीवन का एक तिहाई भाग सोने में बिताते हैं वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में एक चुहिया पर प्रयोग कर पाया कि नींद की प्रक्रिया के दौरान मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं के जरिये निर्जीव कोशिकाएं निष्क्रिय होकर शरीर बाहर निकल जाती है और ताजगी प्रदान करती हैं।

शोधकर्ताओं ने इस प्रयोग के बाद पाया कि इन निर्जिव कोशिकाओं में एक खास किस्म का प्रोटीन तत्व एमीलोइड बीटा भी शामिल होता है जो भूलने की बीमारी अल्जाइमर को बढाने में सहायक होता है वैज्ञानिकों ने इस प्रक्रिया को तर्कसहित स्पष्ट करते हुए कहा कि नींद लेते समय मस्तिष्क की कोशिकाएं 60 प्रतिशत तक सिकुड़ जाती हैं जिसके कारण शरीर में मौजूद अन्य रसायन पहले से कहीं अधिक तेजी से निर्जीव कोशिकाओं को शरीर से बाहर करने में मदद करते है।

रोचेस्टर विश्वविद्यालय के शोकर्ता मैकन नेडरगार्ड ने कहा नींद लेते समय मस्तिष्क शरीर को ताजगी प्रदान रकता है तथा इन निर्जीव कोशिकाओं की भूमिका का अंत कर वह दोनों कार्य एक साथ करता है। उन्होंने बताया कि नींद के समय मस्तिष्क यह कार्य दस गुना अधिक तेजी से करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed