फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   soon your smartphone would warn you for heart attack

दिल का दौरा पड़ने से पहले ही अलर्ट करेगा आपका स्मार्टफोन

Mon, 24 Jun 2013 05:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Jun 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
soon your smartphone would warn you for heart attack

जरा सोचिए, अगर दिल का दौरा पड़ने से पहले ही मरीज को पता चल जाए तो! हाल में एक ऐसी तकनीक तैयार की गई है जिसमें आपका समार्टफोन आपको इस बात की जानकारी देगा कि आपको दिल के दौरे का कितना रिस्क है।

विज्ञापन


अमेरिका में सिलिकॉन वैली के उद्यमी ज़ैक होल्ड्सवर्थ और किवी कंपनी ने मिलकर यह तकनीक बाजार में उतारी है। इस तकनीक में आपको नैनो चिप के बने टैटू हाथ पर लगाने होंगे जो दिल और रक्त संचार पर नजर रखेंगे और आपके स्मार्टफोन को इसकी पूरी जानकारी देंगे। इससे इनकी गति में होने वाले बदलाव की जानकारी पहले ही स्मार्टफोन पर पहुंच जाएगी और दिल के दौरे से बचाव में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन


इस तकनीक में इस्तेमाल होने वाले टैटुओं का निर्माण बोस्टन की कंपनी एमसी 10 ने किया है जो चिप की सहायता से दिल और बीपी की गतिविधियों को सिग्नल के रूप में स्मार्टफोन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज़ैक होल्ड्सवर्थ के अनुसार, 'दिल के रोगियों के लिए यह तकनीक काफी मददगार हो सकती है। इस तकनीक वाले टैटुओं का इस्तेमाल अगले पांच साल के भीतर लोग कर सकेंगे जबकि अगले 10 सालों के भीतर हमारी कोशिश है कि इस तकनीक का उपयोग दिल के भीतर भी हो सके।'


यह कंपनी अब ऐसी तकनीक पर काम कर रही हैं जिसमें माइक्रोचिप को दिल के भीतर लगाया जाएगा और दिल से ही स्मार्टफोन को सिग्नल मिल सकेंगे। हालांकि अभी इस तकनीक को विकसित करने और बाजार में उतारने में समय लगेगा फिर भी इससे दिल के मरीजों की अटैक से होने वाली मृत्यु की आशंका कम जरूर हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed