फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   smartphone may make you obese

कहीं आपके मोटापे की वजह स्मार्टफोन तो नहीं?

Fri, 12 Jul 2013 05:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Jul 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
smartphone may make you obese
अगर आप दिन भर स्मार्टफोन पर सोशल नेटवर्किंग करते हैं या फिर गेम खेलते रहते हैं तो सावधान हो जाइए, आपका स्मार्टफोन आपको आलसी और मोटा बना सकता है। हाल में एक शोध में पाया गया है कि जो लोग दिन भर स्मार्टफोन पर सर्फ करते हैं उनमें मोटापे का रिस्क अधिक होता है।
विज्ञापन


इंटरनेशनल जर्नल ऑफ बिहेवियरल न्यूट्रिशन एंड फिजिकल एक्टिविटी में प्रकाशित शोध के अनुसार, बहुत अधिक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले लोग अक्सर अपनी फिटनेस के साथ समझौता करते हैं।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं के अनुसार, स्मार्टफोन का छोटा आकार यह सुविधा देता है कि इसपर आप आराम से कहीं भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर सर्फिंग या टेक्स्ट कर सकते हैं इसलिए लोग शारीरिक गतिविधियों को समय देने के बजाय इसपर अधिक सर्फ करते हैं और इस वजह से वे आलसी और मोटे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस शोध में माना कि टीवी और कंप्यूटर की तरह ही अब स्मार्टफोन भी लोगों को आलसी बना रहे हैं जिससे आज की पीढ़ी में मोटापे की समस्या बढ़ रही है। यह शोध कॉलेज में पढ़ने वाले 305 छात्रों पर किया गया और इनकी स्मार्टफोन की सर्फिंग व शारीरिक गतिविधियों का परीक्षण किया गया।


शोध के दौरान छात्रों को तीन श्रेणी में रखा गया जिसमें 90 मिनट से कम समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले छात्र, पांच घंटे और 14 घंटे तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले छात्रों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया और उनके रुटीन व सेहत का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed