{"_id":"764fd3d85379588118dceb489a10ed98","slug":"sleep-apnea-can-risk-pneumonia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे लोगों को अधिक है निमोनिया का खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
ऐसे लोगों को अधिक है निमोनिया का खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 05 Mar 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में हुए एक शोध की मानें तो निमोनिया का रिस्क उन लोगों को अधिक होता है जिन्हें नींद से संबंधित समस्या - स्लीप एपनिया की शिकायत होती है।
विज्ञापन
ताइवान के तेइपेइ वेटेरन्स जनरल अस्पताल के शोधकर्ता विन्सेंट याइ-फोंग सू और कुन ता चोऊ के अनुसार, ''हमने अपने अध्ययन में पाया कि स्लीप एपनिया के मरीजों को निमोनिया का रिस्क सबसे अधिक होता है। इतना ही नहीं जिसे नींद से जुड़ी यह समस्या जितनी अधिक होती है, उसे निमोनिया का रिस्क भी उतना ही अधिक होता है।''
विज्ञापन
स्लीप एपनिया ऐसी समस्या है जिसमें सोते वक्त नाक के ऊपरी छिद्रों में ऑक्सीजन का प्रवाह अवरुद्ध होता है।
शोधकर्ताओं ने 34,100 मरीजों पर 11 साल तक किए गए अपने अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।
यह शोध कैनेडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।