फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   skipping breakfast can cause heart attack to men

खबरदार, पुरुषों को भारी पड़ सकता है नाश्ता छोड़ना

Wed, 24 Jul 2013 11:44 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
skipping breakfast can cause heart attack to men

अगर आप ऑफिस जाने की हड़बड़ी में रोज सुबह नाश्ता नहीं करके निकलते हैं तो सावधान हो जाइए। हाल में एक शोध में यह माना गया है कि जो पुरुष रोज नाश्ता नहीं करते हैं, उन्हें दिल के दौरे की आशंका अधिक रहती है।

विज्ञापन


हॉवर्ड विश्वविद्यालय के न्यूट्रिशन विभाग के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि जो पुरुष रोज सुबह नाश्ता करके नहीं निकलते हैं, उनमें दिल के दौरे का रिस्क बाकी लोगों की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक होता है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन 1992 से लेकर 2008 तक के आंकड़ों के आधार पर किया है जिसमें उन्होंने 45 से लेकर 82 साल के पुरुषों पर अध्ययन किया। शोध में यह भी पाया गया कि नाश्ता न करने वाले कम उम्र के पुरुषों में नाश्ता करने वाले उम्रदराज पुरुषों की अपेक्षा धूम्रपान, एल्कोहल और आलसी होने की आशंका अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि सोने से तुरंत पहले या देर रात में भोजन करने वाले लोगों को दिल के दौरा होने का खतरा 55 प्रतिशत अधिक होता है।

शोधकर्ता लेह ई. कैहिल के अनुसार, 'रोज सुबह नाश्ता नहीं करने वाले लोगों को मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज आदि की आशंका अधिक होती है जिससे उन्हें दिल के दौरे का रिस्क होता है।'


हालांकि शोधकर्ताओं का यह मानना है कि यह शोध अभी तक उन्होंने सिर्फ पुरुषों पर ही किया है लेकिन इसके परिणाम महिलाओं पर भी हो समान हो सकते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के सर्कुलेशन नामक जर्नल में यह शोध प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed