फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   seven benefits of laughing

ये सात फायदे देंगे हंसने-हंसाने के बहाने

Mon, 11 Mar 2013 05:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Mar 2013 05:04 PM IST
seven benefits of laughing

वैसे तो हंसने-हंसाने के लिए किसी बहाने की जरूरत नहीं होती लेकिन आपके ठहाकों में छिपी खुशहाली आपकी सेहत के लिए इतनी फायदेमंद है कि इसके फायदे जानने के बाद आप हर वक्त हंसने का बहाना खोजेंगे। जानिए ऐसी सात वजहें जो सेहतमंद जीवन के लिए औपको हंसने के कई बहाने देंगी।



हंसने से ठीक रहता है रक्त संचार
युनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड के शोधकर्ताओं का दावा है कि हंसने का संबंध शरीर के रक्त संचार से है। उन्होंने अपने अध्ययन में प्रतिभागियों को दो समूहों में रखा। पहले समूह को कॉमेडी कार्यक्रम दिखाया और दूसरे को ड्रामा। शोध में पाया गया कि कॉमेडी कार्यक्रम देखने वाली प्रतिभागी जो खुलकर हंस रहे थे उनका रक्त संचार अन्य की अपेक्षा काफी बेहतर था।


हंसने से बढ़ती है प्रतिरोधी क्षमता
कई शोधों में यह तथ्य प्रमाणित हो चुका है कि हंसने से शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है जो शरीर को रोगो से लड़ने में मदद करती है। इस प्रक्रिया के दौरान शरीर में एंटी-वायरल व संक्रमण को रोकने वाली कोशिकाओं बढ़ जाती है।
विज्ञापन


दर्द से आराम दिलाए
कई शोधों में यह पाया गया है कि स्पोंडलाइटिस या कमर के दर्द जैसे असहनीय दर्द में आराम के लिए हंसना एक प्रभावी विकल्प है। डॉक्टर लाफिंग थेरेपी की मदद से इन रोगों में रोगियों को आराम पहुंचाने का प्रयास करते हैं। इतना ही नहीं, 10 मिनट तक ठहाके लगाने से आपको दो घंटे तक दर्द से राहत या नींद आ सकती है।

सकारात्मक हो जाते हैं आप
हंसने की प्रक्रिया के दौरान शरीर में इन्डोर्फिन नामक हार्मोन बनता है जो पूरे शरीर को सुखद एहसास और सकारात्मकता से भर देता है। यह हार्मोन् मूड फ्रेश करने में मददगार है।  

ऊर्जा मिलती है
लॉयड नामक पत्रिका में प्रकाशित शोध में पाया गया है कि हंसने के दौरान हम गहरी सांस लेने और छोड़ने की एक्सरसाइज करते हैं जिससे शरीर में ऑक्सीजन का संचार होता है। इसकी वजह से आप लंबे समय तक तरोताजा व ऊर्जावान रह सकते हैं।   

एंटी-एजिंग फार्मूला
जो लोग अधिक हंसते हैं वे लंबे समय तक युवा दिखते हैं। हंसने से चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है जिससे चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़तीं। तो एंटी-एजिंग उत्पाद पर पैसे बहाने के बजाय हंसकर ही खुद को जवां रखें।


कम होता है तनाव
खुलकर हंसने से सारा स्ट्रेस बाहर निकल जाता है जिससे आप बिल्कुल तनावमुक्त रहते हैं। ऐसे में तनाम से होने वाली मानसिक व शारीरिक समस्याओं से बचाव के लिए आपकी हंसी सेहत की चाबी है।

हंसना जितना सेहत के लिए फायदेमंद है, रोना भी कम फायदेमंद नहीं। रोने के फायदे जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करें।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed