फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   saturated fat is not harmful for heart disease

दिल के मरीजों को नहीं है फैट्स से खतरा!

Wed, 06 Nov 2013 11:29 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Nov 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
saturated fat is not harmful for heart disease

ब्रिटेन के एक हृदयरोग विशेषज्ञ ने सैचुरेटेड फैट को लेकर आमतौर पर दी जाने वाली सलाह से अलग राय दी है।

विज्ञापन


डॉ. असीम मल्होत्रा का कहना है कि इससे जुड़े जोख़िम को बढ़ाचढ़ा कर पेश किया गया है, जबकि चीनी का सेवन करने जैसे दूसरे कारकों को नजरअंदाज़ किया गया है।

हार्ट अटैकः दिल की धड़कनें रुक जाएं तो आजमाएं ये उपाय

उन्होंने ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित अपने लेख में कहा है, "अब समय आ गया है कि हम हृदय रोग को लेकर सैचुरेटेड फैट की भूमिका के बारे मे मिथक को खत्म करें।"
विज्ञापन


दूसरी ओर ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन ने कहा है कि दवाओं या दूसरे तरीकों से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में कमी करके हृदय रोगों का जोख़िम कम होता है।

खानपान और रोगों के बीच संबंधों को लेकर हुए अध्ययन के आधार पर इस बात की सलाह दी जाती है कि स्वस्थ जीवन के लिए सैचुरेटेड फैट की कितनी मात्रा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक प्रमाण
ब्रिटेन में लाखों लोगों को कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए स्टैटिन लेने की सलाह दी जाती है।

लंदन स्थित क्रायडन यूनीवर्सिटी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी रजिस्ट्रार डॉ. मल्होत्रा ने बताया, " हृदय रोगों के जोख़िमों को रोकने के लिए करीब चार दशक से सैचुरेटेड फैट को कम करने की सलाह दी जाती रही है।"

उन्होंने कहा कि सैचुरेटेड फैट को दोषी ठहरा दिया गया है लेकिन वैज्ञानिक प्रमाणों से इसका हृदय रोगों के साथ पूरी तरह संबंध स्थापित नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि खाद्य उद्योग ने सैचुरेटेड फैट को कम करके उसकी जगह चीनी के इस्तेमाल को बढ़ाया है, जबकि चीनी खुद हृदय रोगों के लिए ज़िम्मेदार है।

खानपान और बीमारियों के बीच संबंधों को लेकर होने वाले अध्ययन अक्सर विरोधाभासी नतीजे देते हैं।

डॉ. मल्होत्रा ने लिखा है कि स्टैटिन की जगह जैतून का तेल, बादाम, तैलीय मछली, फलों और सब्जियों के साथ रेड वाइन की थोड़ी मात्रा जैसे मेडिटेरेनियन खानपान को अपनाकर हृदय रोगों की आशंका की काफी हद तक कम किया जा सकता है।


स्टैटिन का असर
हालांकि ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के प्रोफेसर पीटर वेइसबर्ग ने कहा है कि खानपान और बीमारियों के बीच संबंधों को लेकर होने पर अध्ययनों के दौरान अक्सर विरोधाभासी नतीजे समाने आते हैं।

उन्होंने कहा कि दवाओं के परीक्षण के विपरीत एक नियंत्रित और बेतरतीब अध्ययन करना मुश्किल होता है।

उन्होंने बताया, "हालांकि अत्यधिक कोलेस्ट्राल स्तर वाले लोगों को हार्ट अटैक की आशंका अधिक होता है और यह भी साफ़ है कि कोलेस्ट्राल को कम करने का मतलब है जोख़िम को कम करना।"

उन्होंने बताया कि कोलेस्ट्राल का स्तर कई बातों के प्रभावित होता है। इसमें खानपान, कसरत और दवाओं का इस्तेमाल शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस बात के भी स्पष्ट सबूत हैं कि स्टैटिन से लोगों को फ़ायदा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed