{"_id":"b8503090fa7e23a039c837ee09de5440","slug":"room-heater-effects-on-health-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूम हीटर का करते हैं इस्तेमाल तो जरूर पढ़ें यह खबर ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
रूम हीटर का करते हैं इस्तेमाल तो जरूर पढ़ें यह खबर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सर्दी से जिस तरह से लोग लगातार डॉकटरो के पास बुखार, ज़ुकाम, अस्थमा जैसी शिकायत लेकर पहुंच रहे है, ठीक उसी तरह डर्मा सेंटर्स पर भी लोग स्किन से जुडी समस्याओ से परेशान हैं।
विज्ञापन
मेडिलिंक्स से डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पंकज का कहना है की जो रूम हीटर और ब्लोअर आपको सर्दी से राहत पहुंचाते हैं पर ये आपकी सेहत को खराब भी कर देते हैं।
इनके इस्तेमाल से स्किन रूखी, खुजली होना, रेड पैचेज पड़ जाना, यहाँ तक की झुर्रियां जैसी समस्याएं भी लोगो को आने लगी है। रूम हीटर के इस्तेमाल से स्किन को बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
हीटर से निकलने वाली सीधी हवा स्किन की क्वालिटी खराब कर देती है, स्किन के अंदर मौजूद सोलिगं टिश्यू डैमेज होने लगते है, पिगमेंटेशन का खतरा भी बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
मेडस्पा के डॉ. अजय कश्यप (डॉर्मिटोलॉजिस्ट और कस्मितोलॉजिस्ट) का कहना है की इस साल दिल्ली में लगातार पड़ रही सर्दी ने लोगो को बीमार तो किया है, साथ ही स्किन की समस्याओ का भी लोगो को सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि लोगो को थोड़ी सी राहत के लिए रूम हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल तो करने लगते है लेकिन इससे होने वाले खतरे को भूल जाते है। हाल ही में एक रीसर्च से ही ये साबित हुआ है की रूम हीटर और ब्लोअर स्किन के लिए बेहद खतरनाक भी है क्योंकि इनके इस्तेमाल से स्किन सीधे तौर पर गरम हवा के कांटेक्ट में आ जाती है।
डाक्टर गौरांग कृष्णा (मेडलिंक के डर्मोटोलॉजिस्ट) कहते हैं की रूम हीटर वातावरण से नमी सोख लेती है जिससे आँखों में खुजली और त्वचा रूखी हो जाती है। आँखे लाल हो जाती है और आँखों में संक्रमण का रिस्क बढ़ जाता है। कभी-कभी तो नाक से खून भी आने लगता है।
ऐसे करें बचाव
कुछ बात का ध्यान रखने से स्किन को बचाया जा सकता है-
रूम हीटर का कम से कम इस्तेमाल करे। स्किन को अच्छे से क्लीन करे और मॉश्चुराइज करें।
रूम हीटर का इस्तेमाल करते है तो रूम में हवा का रास्ता बनाये रखें जिससे ऑक्सीजन की कमी न होने पाए और बर्तन में पानी भरकर रखते हीटर चलने पर जिससे रूम में नमी कम न होने पाये खूब पानी पिए नही तो डिहाइड्रेशन ही सकती है।