{"_id":"f6a85712-e7cb-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"regular-sex-can-lower-your-age-by-6-to-7-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित सेक्स का यह फायदा चौंका देगा आपको","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
नियमित सेक्स का यह फायदा चौंका देगा आपको
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Jul 2013 11:11 AM IST
आप जवां दिखने के लिए क्या-क्या करते हैं? महंगी क्रीम लगाते हैं, बोटॉक्स के इंजेक्शन लेते हैं या फिर तरह-तरह के घरेलु नुस्खे आजमाते हैं? लंबे समय तक चेहरे पर उम्र की छाया नहीं पड़ने देना चाहते हैं तो इन उपायो पर मशक्कत करने के बजाय रोज सेक्स करें।
न्यूयॉर्क डेली में प्रकाशित एक ब्रिटिश शोध की माने तो नियमित तौर पर सेक्स करने से आप कम से कम छह से सात साल तक युवा दिख सकते हैं। इससे चेहरे पर झुर्रियों और एजिंग के निशानों को रोकने में काफी हद तक मदद मिलती है।
शोधकर्ता डॉ. डेविड वीक्स ने न्यूयॉर्क डेली को बताया, 'सेक्स के दौरान शरीर में फील गुड हार्मोन बनते हैं जो न सिर्फ आपको खुशी देते हैं बल्कि त्वचा को भी लचीला बनाते हैं जिससे उसपर झुर्रियां कम पड़ती हैं।'
इसके अलावा, सेक्स के दौरान शरीर में एंडोर्फिन नामक रसायन भी बनता है जो तनाव कम करते है, दर्द से राहत देता है और इससे नींद अच्छी आती है। इस वजह से भी नियमित सेक्स करने वाले लोग एजिंग से जुड़ी समस्याओं से दूर रहते हैं।
शोधकर्ताओं ने ब्रिटिश साइकोलॉजिकल सोसाइटी में अपने शोध का विवरण देते हुए माना कि नियमित सेक्स से शरीर में रक्त का संचार ठीक रहता है जिससे त्वचा को पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मिलते हैं और त्वचा पर निखार आ जाता है।