{"_id":"ca5f51fbea8df21528b646ec25d2e55d","slug":"red-grapes-and-blueberries-in-diet-improve-your-immunity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूर और जामुन का यह फायदा जानते हैं आप?","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अंगूर और जामुन का यह फायदा जानते हैं आप?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप वाकई सेहतमंद जीवन चाहते हैं तो लाल अंगूर और जामुन जैसे फलों को डाइट में शामिल करें। हाल में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि लाल अंगूर में मिलने वाला रिर्जवेराट्रॉल और जामुन में मौजूद तत्व पेरोस्टिलबीन जैसे तत्व शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि इन फलों में मौजूद ये तत्व जो स्टिलबेनॉयड्स भी कहलाते हैं, विटामिन डी के संपर्क में आते हैं प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाते हैं।
शोधकर्ता एंड्रियन गोंबार्ट के अनुसार, ''हमने शोध के दौरान फलों के 449 तत्वों का अध्ययन किया और पाया कि लाल अंगूर व जामुन में पाए जाने वाले ये तत्व विटामिन डी के संपर्क में आते ही रिएक्ट करना शुरू कर देते हैं जिसका बड़ा फायदा शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को मिलता है।''
विज्ञापन
इससे पहले भी लाल अंगूर में पाए जाने वाले तत्व रिर्जवेराट्रॉल पर कई अध्ययन हो चुके हैं जिसमें इसे दिल से जुड़े रोगों, कैंसर व जलन के उपचार में प्रभावी माना गया है। लेकिन विटामिन डी के संपर्क में इसके बदलावों पर यह अपनी तरह का पहला शोध है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि इससे न सिर्फ शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है बल्कि बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने में काफी अहम भूमिका निभाता है।
इस शोध का विस्तृत विवरण मॉलिक्यूलर न्यूट्रिशन एंड फूड रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुआ है।