फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर हैं ये लॉलीपॉप', 5 स्टार शेफ से जान लें घर पर बनाने का तरीका

Fri, 20 Jul 2018 01:31 PM IST
मंजू ममगाईं, अमर उजाला
मंजू ममगाईं, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
national lollipop day: Chef Diwanshu Puri Recipe of healthy lollipop for your kids

आज बच्चों के लिए बेहद खास दिन है। जी हां आज के ही दिन उनकी सबसे फेवरेट कैंडी 'लॉलीपॉप' का अविष्कार हुआ था। 20 जुलाई को हर साल यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। एक छड़ी की तरह दिखने वाली रंग बिरंगी मीठी कैंडी बच्चों को ही नहीं बड़ों का मन भी ललचा देती है। आपको शायद ही पता होगा कि दुनिया में सबसे पहला लॉलीपॉप जॉर्ज स्मिथ नामक शख्स ने बनाया था।आइए जानते हैं इससे जुड़ी कई रोचक बातों के साथ इसे बनाने का सबसे आसान तरीका Chef Diwanshu Puri से....

national lollipop day: Chef Diwanshu Puri Recipe of healthy lollipop for your kids
फूड फॉर थॉट:
एक्स्ट्राऑर्डिनरी लिटिल क्रॉनिकल्स ऑफ द वर्ल्ड बुक के मुताबिक, लॉलीपॉप का आविष्कार न्यू हेवन के कनेक्टिकट में रहने वाले जॉर्ज स्मिथ ने किया था। उन्होंने सबसे पहले 1908 में एक ऐसा चिप-चिपा द्रव तैयार किया जो स्वादिष्ट और जी ललचा देने वाला था। उस वक्त इसे एक मिठाई के तौर पर उबाल कर बनाया गया था। लेकिन जब यह खाने में चलन में आ गया तो जॉर्ज समझ गए कि इसे कैश करने का वक्त आ गया है। उन्होंने 1931 में लॉलीपॉप नाम का ट्रेडमार्क अपने नाम करवा लिया। वैसे कहा ये भी जाता है कि खाने वाले लॉलीपॉप से पहले इसी नाम से एक पसंदीदा घुड़दौड़ होती थी। इसका नाम भी 'Lolly पॉप' बताया जाता है। आइए जानते हैं कैसे इस कैंड़ी को 5 स्टार रेसिपी के साथ घर पर भी बनाया जा सकता है। 
national lollipop day: Chef Diwanshu Puri Recipe of healthy lollipop for your kids
सामग्री-
1/4 कप    ओट्स
4 चम्मच    कॉर्नफ्लेक्स
2 चम्मच     पिस्ता 
2 चम्मच     किशमिश 
2 चम्मच     बादाम
2 चम्मच     अखरोट 
1 चम्मच      सफेद तिल
1/4 कप       गुड
2 चम्मच       देसी घी
15             टूथपिक
विज्ञापन
विज्ञापन
national lollipop day: Chef Diwanshu Puri Recipe of healthy lollipop for your kids
बनाने का तरीका-
1. सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन लेकर उसमें लगभग तीन मिनट तक ओट्स को रोस्ट करें। इसके बाद एक-एक करके सभी ड्राई फ्रूट्स को भी 2 मिनट के लिए रोस्ट करके अलग रख लें। 
2. अब एक गहरे पैन में देसी डालकर दो मिनट तक पैन को गरम करें। इसके बाद पैन में गुड डालकर तब तक हिलाते रहे जब तक पैन में गुड अच्छी तरह पिघल न जाए। 
3. इसके बाद गैस बंद करके सारे ड्राई फ्रूट्स गुड में डाल दें। 
4. अब इस मिक्चर को 5 मिनट के लिए ठंड़ा होने के लिए छोड़ दें। अपनी हथेली पर थोड़ा सा तेल लगाकर छोटी-छोटी 10 ग्राम की बॉल बना लें। इन बॉल में टूथपिक लगाएं। 
5 अब बच्चों को ये टेस्टी लॉलीपॉप सर्व करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed