फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   recipe of delicious chhuhara ka halwa

सर्दी में भी गर्मी का एहसास दिलाए छुहारे का हलवा, उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा जायका

Thu, 06 Dec 2018 09:46 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
recipe of delicious chhuhara ka halwa
chuhare ka halwa - फोटो : instagram
ठंड के दिनों में हल्वा खाना ज्यादातर हर किसी को पसंद होता है। सर्दियों के मौसम में अमूमन घरों में गाजर का हलवा बनाया और खाया जाता है। पर आज जिस हलवे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह शायद ही आपने पहले बनाया या खाया होगा। हम बात कर रहे हैं छुहारे के हलवे की, जो टेस्ट के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
विज्ञापन

recipe of delicious chhuhara ka halwa
छुहारे के हलवे के फायदे
-यह आपको ठंड से बचाता है और हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करता है।
-इसके साथ ही यह आपके शरीर में कभी खून की कमी नहीं होने देता।
-यह प्रतिरोधक क्षमता तथा पौरूष शक्ति को बढ़ाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

recipe of delicious chhuhara ka halwa
सामग्री :
-छुहारा– 200 ग्राम  -दूध– 1/2 लीटर
-शक्कर– 100 ग्राम -कद्दूकस किया हुआ नारियल– 02 बड़े चम्मच
-देशी घी– 04 बड़े चम्मच -बादाम– 10-12 नग,
-काजू– 10-12 नग -इलायची पाउडर– 01 छोटा चम्मच
-किशमिश– 10-12
विज्ञापन

recipe of delicious chhuhara ka halwa
dates - फोटो : file photo
विधि :
सबसे पहले छुहारों को दूध में 6 घंटे पहले भीगा कर रख दें। अब एक तरफ बादाम और काजू को कतर लें। इसके बाद भीगे हुए छुहारों में से चाकू की मदद से बीज निकाल दें। अब इसे मिक्सी में डाल कर हल्का दरदरा पीस लें।

अब एक फ्राई पैन में घी डाल कर उसे गर्म करें। फिर आंच को मीडियम कर दें और उसमें छुहारे का पेस्ट डाल कर तब तक पकाएं जब तक उसका रंग सुनहरा न हो जाए। अब उसमें शक्कर और दूध डाल दें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह से सूख न जाए। जब घी अलग होने लगे, तो उसमें बादाम, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डाल दें और इसके बाद ढक दें। आंच को बंद कर दें। आपका छुहारा का हलवा तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed