फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Recipe of Arbi Ke Patode Ki Sabji

बारिश के मौसम में इस तरह बनाएं अरबी के पत्तों की सब्जी, पेट के साथ मूड भी हो जाएगा फ्रेश

Sat, 22 Sep 2018 12:48 PM IST
संजीव कपूर शेफ
संजीव कपूर शेफ Updated Sat, 22 Sep 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Recipe of Arbi Ke Patode Ki Sabji
arvi k pattay

अरबी की सब्जी तो आपने कई बार बनाकर खाई होगी।सेहत के लिहाज से भी अरबी के पत्तों की सब्जी बहुत फायदेमंद होती है।यह बारिश के सीजन में खूब पसंद की जाती है। आज जानिए इसके पत्ते से बनने वाली लजीज सब्जी को बनाने की क्या है सही विधि।

विज्ञापन

Recipe of Arbi Ke Patode Ki Sabji
arbi k patte
सामग्री
15-20 अरबी के पत्ते कटे हुए, साढ़े तीन चम्मच चना दाल भीगी हुई, नमक स्वादानुसार, तीन चम्मच इमली का गूदा, डेढ़ चम्मच कच्ची मूंगफली, तीन चम्मच न्यूट्रालाइट क्लासिक, एक चुटकी हींग, एक चौथाई चम्मच मेथी के दाने, आधा चम्मच सरसों के दाने, 8 से 10 कढ़ी पत्ते, एक चम्मच महीन कटा लहसुन, आधा चम्मच महीन कटी हरी मिर्च, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, तीन चम्मच बेसन, एक चौथाई चम्मच कसा हुआ गुड़, एक चौथाई चम्मच ताजे नारियल की खुरचन।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाएं
अरबी के पत्ते, चना दाल, नमक, दो चम्मच इमली का गूदा और दो से तीन कप पानी गहरे नॉन-स्टिक पैन में डालिए। अब इसे ढकें और तीन से चार मिनट तक पकने दें। फिर इसमें कच्ची मूंगफली डालें और ढककर नरम होने तक पकाएं। न्यूट्रालाइट क्लासिक को एक दूसरे नॉन-स्टिक पैन में गर्म करें। उसमें हींग, मेथी के दाने, सरसों के दाने, कढ़ी पत्ते, लहसुन, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर मिलाएं और सुगंधित होने तक हिलाते रहें।

अब बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक चलाते रहें। अरबी-दाल मिक्सचर को पानी के साथ मिलाएं। फिर आधा कप पानी और डालकर मिक्स करें। बाकी बचा इमली का गूदा और गुड़ मिक्स करें। उसके बाद 5-10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। अब नारियल डालें और अच्छे से मिलाएं। अब नमक डालकर 5 मिनट पकाएं और गर्मागर्म परोसें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed