रक्षाबंधन के पावन दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और साथ में मिठाई भी खिलाती है। इस रक्षाबंधन आप अपने भाई को उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई बनाकर खिला सकती हैं। बाल मिठाई उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की मशहूर मिठाई है। ये मिठाई देश- दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से घर से बाहर की चीजों का सेवन कम करने की सलाह दी जा रही है। आप भी अगर घर पर ही मिठाई बनाने की सोच रही हैं तो आप आसानी से घर में बाल मिठाई बना सकती हैं। आइए जानते हैं बाल मिठाई बनाने की विधि...
{"_id":"5f256b9949b2c30a7804d7e6","slug":"raksha-bandhan-2020-recipes-uttarakhand-famous-bal-mithai-recipe-in-hindi-how-to-make-bal-mithai-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन पर बनाएं उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई, देश- दुनिया में प्रसिद्ध है ये मिठाई","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन पर बनाएं उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई, देश- दुनिया में प्रसिद्ध है ये मिठाई
Mon, 03 Aug 2020 12:17 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
। बाल मिठाई उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की मशहूर मिठाई है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
बाल मिठाई- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
बाल मिठाई बनाने के लिए सामग्री
- पिसी हुई चीनी- 500 ग्राम
- चीनी- 500 ग्राम
- खोया/मावा- डेढ़ किलो
- टेट्रिक एसिड- 10 ग्राम
- दूध- आधा कप
- खसखस- 50 ग्राम
- घी- 1/2 चम्मच
- पानी- 1 लीटर
अगली स्लाइड्स में जानिए बाल मिठाई बनाने की विधि...
बाल मिठाई- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
पहला स्टेप
- सबसे पहले आपने चाशनी तैयार कर लेनी है। चाशनी तैयार करने के लिए धीमी आंच में एक कड़ाही में चीनी, टेट्रिक एसिड और पानी को उबाल लें। चीनी के घुलने के बाद इसमें दूध डालें। चाशनी को गाढ़ी होने तक अच्छे से पकाएं। इसके बाद कड़ाही से आधी चाशनी निकाल लें और दूसरे बर्तन में रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल मिठाई- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
दूसरा स्टेप
- दूसरे स्टेप में आपने चॅाकलेट बर्फी तैयार करनी है। चॅाकलेट बर्फी बनाने के लिए कड़ाही में मावा और चीनी पाउडर डाल दें। इसे आपने धीमी आंच में भूनना है। डार्क ब्राउन होने तक इसे भूनें। मिश्रण के गाढ़ा हो जाने के बाद गहरे तले की थाली लें और उसमें मिश्रण को फैला दें। इसे कुछ देर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे बर्फी के आकार में काटें।
विज्ञापन
बाल मिठाई- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
तीसरा स्टेप
- इस स्टेप में आपने बाल दाने बनाने हैं। बाल दाना बनाने के लिए धीमी आंच में एक पैन में बची हुई चाशनी को गर्म कर लें। इस चाशनी में खसखस डालें। जब ये चाशनी पर लपट जाएं तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।