फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   rajgira paratha recipe in hindi

व्रत में कर सकेंगे आप इस पराठे का सेवन, ट्राय करें रेसिपी

Mon, 19 Jul 2021 08:43 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 19 Jul 2021 08:43 AM IST
सार

राजगीरे का आटा सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। व्रत में यदि एक बार राजगीरे के पराठे का सेवन कर लिया जाए तो कुछ खाने की आवश्यकता ही नहीं लगती है। यह आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। 

विज्ञापन
rajgira paratha recipe in hindi
paratha - फोटो : Social Media

विस्तार

कई सारे लोग सप्ताह में एक दिन व्रत रखते हैं। इसे सेहत की दृष्टि से उत्तम माना जाता है। ऐसे में यदि आप साबुदाने नहीं खा पाते हैं या व्रत मेनू में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो आप राजगीरे के पराठे का सेवन करें। वैसे जरूरी नहीं है कि व्रत के दौरान ही इसका सेवन किया जाए, सामान्य में भी यदि आप इसका सेवन करेंगे तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं राजगीरे का पराठा बनाने की विधि। 

विज्ञापन

 सामग्री-

 राजगीरा आटा- 1 कप

उबले हुए आलू- 2

बारीक कटा हुआ धनिया

काली मिर्च- 7-8

नमक- स्वादानुसार

तेल- आवश्यकतानुसार

विधि-

एक बाउल में राजगीरा का आटा लें। उसमें दो उबले हुए आलू को छीलकर मैश कर लें। उसपर हरा धनिया और नमक डालें। काली मिर्च को बारीक पीस लें और फिर उसमें डालें। थोड़ा सा तेल डालें और पानी की मदद से नरम आटा गूंध लें। इस आटे की बड़ी लोई बनाएं और बेल लें। गोल रोटी की तरह ही इसे बेलें और फिर तवे पर इसकी सामान्य पराठे की तरह ही सेंक करें। तेल के मदद से सुनहरा होने तक सेंक लें। अब दही के साथ इसे परोसें। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed