फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   rajasthani style papad sabji recipe in hindi

घर में सब्जी न होने पर बनाएं पापड़ की राजस्थानी स्टाइल सब्जी

Mon, 28 Jun 2021 08:51 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 28 Jun 2021 08:51 AM IST
सार

पापड़ की सब्जी बनाना बहुत ही आसान होता है। यदि मेहमान अचानक घर पर आ जाएं और सब्जी कम पड़ जाए, तब भी आप इसे तैयार कर सकते हैं। मेहमान आपकी इस राजस्थानी स्टाइल पापड़ सब्जी की तारीफ ही करके जाएंगे। 

विज्ञापन
rajasthani style papad sabji recipe in hindi
papad - फोटो : pixabay

विस्तार

बारिश के मौसम में अक्सर यह होता है कि सब्जियां मिलती ही नहीं हैं। ऐसे में घर वाले अक्सर दाल और आलू खाकर बोर हो जाते हैं। पापड़ की सब्जी ऐसे समय के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे बनाने में समय भी अधिक नहीं लगता है और स्वाद में भी यह लाजवाब होती है। आइए जानते हैं किस तरह राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी बनाई जाती है। 

विज्ञापन

सामग्री

उड़द दाल पापड़- 1

जीरा- 1 चम्मच

तेजपत्ता- 1

राई- 1 चम्मच

हींग- 1 चम्मच

प्याज- आधा कप

तेल- 3 चम्मच

टमाटर- आधा कप

धनिया पाउडर- 1 चम्मच

हल्दी पाउडर- 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

दही- 2 चम्मच

गरम मसाला- 1 चम्मच

विधि-

सबसे पहले कढ़ाई लें और उसमें तेल को अच्छे से गर्म कर लें। अब उसमें राई, हींग, तेजपत्ता डालकर सुनहरा होने तक भुनें। अब इसमें पीसा हुआ प्याज डालें। प्याज की ग्रेवी जब ब्राउन होने लगे तो उसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट तक उसे भुनें। मसाले को अच्छे से भून लें और एक तरफ पापड़ को तल लें। मसाला जब हो जाए तो उसमें थोड़ा सा पानी डाल लें। अब इसमें गरम मसाला, दही और नमक डाल लें। 2-3 मिनट के लिए गैस को ऐसा ही छोड़ दें और अब इसमें पापड़ को तोड़कर डाल दें और कटा धनिया डालकर गैस को बंद कर दें। हमारी पापड़ की सब्जी बनकर तैयार हो गई है। अब इसे सर्व किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed