{"_id":"d0f36e86-9ac7-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"protein-rich-diet-can-help-you-in-loosing-weight","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन घटाना है तो लें प्रोटीन से भरपूर नाश्ता","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
वजन घटाना है तो लें प्रोटीन से भरपूर नाश्ता
फीचर डेस्क
Updated Mon, 01 Apr 2013 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन घटाने के लिए आप एक्सरसाइज, डाइटिंग, वेट लॉस ट्रीटमेंट और न जाने क्या-क्या नहीं करते हैं। लेकिन अगर आप नाश्ते में प्रोटीन की अधिकता वाली डाइट लेंगे तो वजन पर नियंत्रण रखने में आपको जरूर आसानी होगी।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप नाश्ते में प्रोटीन आधारित भोजन का सेवन करते हैं, तो आप चुस्त-दुरुस्त रहते हैं और इससे आपको रात में भूख भी नहीं लगती।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिसॉरी के विशेषज्ञों ने एक शोध में पाया है कि नाश्ते में प्रोटीन की उच्च मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भूख नियंत्रण में मदद मिलती है और शाम के समय ज्यादा फैट और शूगर आधारित स्नैक्स खाने की आदत भी कम होती है।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ न्यूट्रीशन एंड एक्सरसाइज साइकोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर हेदर लेडी के मुताबिक उचित नाश्ता करने से मोटापे की बढ़ती समस्या को हल करने में भी काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
हेदर ने शोध के दौरान पाया कि 18-20 वर्ष की 20 लड़कियों को अलग-अलग प्रकार के नाश्ते का सेवन करवाया गया। इनमें से कुछ को नाश्ता नहीं दिया गया, कुछ को हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट दिया गया और कुछ तो सामान्य नाश्ता। इसके बाद प्रतिभागियों से कुछ सवाल पूछे गए और उनके ब्लड सैंपल लिए गए। डिनर से पहले एमआरआई द्वारा प्रतिभागियों का ब्रेन स्कैन किया गया।
एमआरआई द्वारा भूख बढ़ाने और नियंत्रित करने वाले ब्रेन सिग्नलस की गतिविधि नोट की गई। नतीजों में सामने आया कि हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट का सेवन करने वाले प्रतिभागियों के शरीर में संतुष्टि का स्तर बढ़ा हुआ था और उनके ब्रेन सिग्नल पर तुलनात्मक रूप से शांत थे।
हेदर कहती हैं, प्रोटीन ब्रेकफास्ट आपकी पूरे दिन की डाइट को कंट्रोल करने में बहुत मदद करता है। इससे आप पूरे दिन खाए जाने वाले जंक फूड के सेवन से बचते हैं। इससे मोटापे पर भी नियंत्रण रहता है और सेहत भी अच्छी होती है। यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित किया गया है।
पावर ऑफ प्रोटीन
प्रोटीन आधारित भोजन के सेवन से व्यक्ति को कार्बोहाइड्रेट या फैट आधारित भोजन की अपेक्षा ज्यादा संतुष्टि मिलती है। इससे व्यक्ति को ज्यादा भूख नहीं लगती।
वजन कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट आधारित भोजन की बजाय प्रोटीन आधारित खाद्य पदार्थों जैसे दूध, फल और अंडा का सेवन काफी फायदेमंद रहता है। लो फैट डाइट प्लान की तुलना में भी यह ज्यादा कारगर है।