फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   printed bills can give cancer

एटीएम की रसीद रखते हैं पर्स में तो जान लें यह खतरा

Wed, 29 Oct 2014 07:54 AM IST
दुनिया 360/अमर उजाला, दिल्ली
दुनिया 360/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Oct 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
printed bills can give cancer
एटीएम से निकली रसीद या रेस्तरां से मिले बिल को अगर आप भी संभालकर रखते हैं, तो थोड़ा सावधान हो जाएं। यह बिल आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी दे सकता है।
विज्ञापन


अमेरिका की मिसौरी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बिल और एटीएम मशीन में प्रिंट होने वाले कागज पर बायस्फीनॉल-ए (बीपीए) नामक केमिकल की कोटिंग होती है।
विज्ञापन


यह केमिकल  जहरीला होता है, जो तेजी से हमारी त्वचा में अवशोषित होता है। रक्त में पहुंचकर यह केमिकल कैंसर, डायबीटीज, मोटापा, हार्मोनल डिस्टरबेंस जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का दावा है कि इससे संपर्क में आने पर महिलाओं में प्रजनन संबंधी समस्या या गर्भपात भी हो सकता है। प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर फ्रेडरिक वोम के मुताबिक एटीएम की रसीद, डेबिट कार्ड की रसीद, रेस्तरां बिल, एयर टिकट इत्यादि पर यह खतरनाक केमिकल इस्तेमाल होता है।


कुछ कंपनियां डिब्बाबंद खाना और अन्य उत्पादों के बिलों में पर भी इसका प्रयोग कर रही हैं। इस केमिकल को बैन किए जाने की मांग भी उठ रही है।

शोध में बताया गया है कि यह केमिकल केवल मुंह से ही नहीं, हाथों के रास्ते भी हमारे शरीर में पहुंच रहा है, जो चिंता का विषय है। अगर प्रिंटेड बिल संभालकर रखते हैं, तो ध्यान दें, क्योंकि इसमें प्रयुक्त होने वाला खास केमिकल सेेहत बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed