{"_id":"c8620ab984286e4d3c3fb25c905e60c1","slug":"premature-babies-are-prone-to-asthma","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे बच्चों को अधिक होता है दमा का रिस्क","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
ऐसे बच्चों को अधिक होता है दमा का रिस्क
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 12 Mar 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में हुए एक शोध में बच्चों में दमा के एक नए कारण का पता चला है। ब्रिटेन के शोध की मानें तो प्रीमैच्योर यानी नौ माह से पहले ह जन्म लेने वाले बच्चों को दमा और श्वास संबंधी रोगों का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ मास्ट्रिच और ईडनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 15 लाख बच्चों पर किए गए अपने शोध के आधार पर यह दावा किया है।
शोधकर्ताओं के अनुसार नौ महीने से पहले हुए बच्चों में दमा की आशंका सामान्य बच्चों से तीन गुना अधिक होती है।
शोधकर्ता अजीज शेख के अनुसार, ''इस शोध के आधार पर हम प्रीमैच्योर शिशुओं के सेहत से जुड़े खतरे का पता लगा सकते हैं जिससे समय रहते उन्हें दमा से बचाने में आसानी हो।''
विज्ञापन
यह शोध बीएमएच जर्नल में प्रकाशित हुआ है।