फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   pregnant women safe time to travel

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं हमेशा रखें यह ध्यान

Mon, 09 Feb 2015 10:18 AM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
pregnant women safe time to travel

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए 37 हफ़्ते से पहले हवाई यात्रा करना सुरक्षित है, जबकि जुड़वा बच्चों के मामले में 32 हफ़्ते से पहले हवाई सफ़र सुरक्षित है।

विज्ञापन


ब्रिटेन की रॉयल कॉलेज ऑफ़ ऑब्सट्रीटिशयन्स एंड गायनोकोलॉजिस्ट्स के अनुसार, कम जोख़िम वाली गर्भावस्था में हवाई यात्रा बहुत ख़तरनाक नहीं है पर इसके साइड इफेक्ट्स तो हैं ही।
विज्ञापन


लेकिन 28वें हफ़्ते के बाद डॉक्टरों की राय लेकर ही हवाई यात्रा करनी चाहिए।

हालांकि हवाई सफ़र में यात्रियों को थोड़ा बहुत विकिरण का सामना करना ही पड़ता है, पर इससे गर्भपात या समय से पहले बच्चे के जन्म होने का कोई सबूत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या पड़ता है प्रभाव

pregnant women safe time to travel

इसी तरह, हवा के दवाब और आर्द्रता कम होने के बुरे असर का भी कोई सबूत नहीं है।

यदि सामान्य गर्भावस्था है तो बच्चे पर कोई बुरा असर पड़ने का भी कोई सबूत नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा संगठन ने कहा है कि ऐसी महिलाओं को ज़्यादा उल्टी हो सकती है।

चार घंटों से अधिक की हवाई यात्रा से डीप वेन थ्रॉंबोसिस हो सकता है, जिसमें पांव या कूल्हे में ख़ून जम जाता है।

बरतें ये सावधानी

pregnant women safe time to travel

डीप वेन थ्रांबोसिस बीमारी में अधिक से अधिक पानी पीना फ़ायदेमंद होता है।

संगठन ने यह भी कहा है कि प्रेगनेंट महिलाएं ढीले ढाले कपड़े और आरामदायक जूते पहनें, हवाई जहाज के अंदर थोड़ा बहुत चलती रहें और सीट पर बैठे बैठे ही हर आधे घंटे पर थोड़ा बहुत व्यायाम करती रहें।

उन्हें शराब और कॉफ़ी वगैरह भी कम पीनी चाहिए।

यह भी कहा गया है कि कुछ मामलों में प्रेगनेंट महिलाओं के लिए हवाई सफ़र नहीं करना ही बेहतर है।

जिन महिलाओं को एनीमिया की गंभीर शिकायत हो, ‘सिकल सेल’ रोग हो, ज़्यादा ख़ून गिरा हो या दिल अथवा फेफड़े की बीमारी हो, उन्हें भी इस दौरान हवाई यात्रा से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed