फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   precautions for pregnant women during diwali

दिवाली के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

Wed, 30 Oct 2013 04:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Oct 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
precautions for pregnant women during diwali

रोशनी और पटाखों के त्योहार दिवाली की खुशियां बरकरार तभी रहती हैं जब इसके साथ आपकी सेहत भी दुरुस्त हो। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए लिए इस त्योहार के दौरान कुछ खास एहतियात जरूरी हैं।

विज्ञापन


मेकअप टिप्स: दिवाली पर दिखें सबसे अलग

जानिए दिवाली के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए एहतियातों के बारे में जिन्हें आप न सिर्फ बरत सकते हैं बल्कि दूसरों से भी सांझा कर सकते हैं।

दिवाली पर गृहलक्ष्मी को दें उपहार

साफ-सफाई

अमूमन दिवाली से पहले साफ-सफाई का यही सही समय है लेकिन साफ-सफाई के बीच यह ध्यान देना जरूरी है कि आप अधिक भार न उठाएं, बहुत अधिक मेहनत न हो जाए या फिर आराम और पानी की कमी न हो।
विज्ञापन

 
ईको फ्रेंडली दिवाली

दिवाली पर दीये जलाकर खुशियां बांटने का मजा ही कुछ और है। ऐसे में पटाखों के शोरगुल और प्रदूषण के बजाय घर में ईको फ्रेंडली दिवली मनाना समझदारी है। पटाखों से निकलने वाली कार्बन डायऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइडजैसी गैस श्वास के जरिए जच्चे-बच्चे के लिए खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर से बचाव

ऐसा तो मुमकिन नहीं है कि गर्भावस्था के दौरान दिवाली पर शोर-शराबे से बिल्कुल ही दूर रहा जा सके, ऐसे में कानों में रुई पटाखों से बचाव में मददगार हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान कान के पर्दे अधिक संवेदनशील होते हैं।


डाइट पर कंट्रोल

त्योहार का मतलब यह नहीं कि बिना सोचे-समझे आप पकवानों का सेवन करती रहें। गर्भावस्था के दौरान शरीर में इन्सुलिन का असंतुलन और अधिक फैट्स प्रजनन के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed