{"_id":"1051e60433af01f60f084f3650116158","slug":"popping-pimples-can-cause-brain-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहांसे फोड़ते हैं तो यह हो सकता है जानलेवा!","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मुहांसे फोड़ते हैं तो यह हो सकता है जानलेवा!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Sep 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहांसे चेहरे की रौनक बिगाड़ देते हैं, यह सोचकर आप अक्सर मुहांसे होते ही उन्हें फोड़ देते हैं। अगर ऐसा है तो आपकी यह छोटी सी आदत आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
अक्सर किशोरावस्था में चेहरे, ठुड्डी या नाक पर होने वाले मुहांसे होते ही उन्हें फोड़ने की आदत पर हम गौर ही नहीं करते हैं लेकिन डॉक्टरों की मानें तो इनका एक बड़ा खतरा दिमाग पर संक्रमण के तौर पर भी हो सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें, मुंहासों से छुटकारा दिलाएंगी ये आसान मसाज
विज्ञापन
हफिंगटनपोस्ट में प्रकाशित खबर के अनुसार, मुहांसे फोड़ने पर न सिर्फ चेहरे पर दाग होते हैं बल्कि हाथ के बैक्टीरिया मुहांसों के घाव के जरिए दिमाग को भी संक्रमित कर सकते हैं।
मुंहासे के ये पांच कारण जरूर चौंकाएंगे आपको
'द ट्रायंगल ऑफ डेथ' सिद्धांत के तहत यह स्थिति आपके लिए जानलेवा तक हो सकती है। हफपोस्ट के अनुसार, चेहरे के इस हिस्से की रक्त कोशिकाएं सिर के निचले हिस्से को प्रभावित करती हैं। यदि मुहांसों का उपचार करने के बजाय उन्हें फोड़ा जाए तो हाथों के लगने से हुआ संक्रमण मस्तिष्क तक फैल सकता है। ये संवेदनशील नसे नाक, आंख के निचले हिस्से और मुंह के आसपास की हैं।
व्हिस्की का इस्तेमाल देगा मुंहासों से छुटकारा
अब अगर आप भी आईने के आगे बेहिचक होकर मुहांसे फोड़ते हैं तो अपनी इस आदत से तौबा कर ही लें।