{"_id":"a8cc1b44a9d25a605b6b6d5a605cbb50","slug":"paracetamol-is-harmful-in-pregnancy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं के लिए पेरासिटामोल का बड़ा है यह नुकसान","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गर्भवती महिलाओं के लिए पेरासिटामोल का बड़ा है यह नुकसान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 26 Feb 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर बुखार व हल्के बदन दर्द में ली जाने वाली दवा पेरासिटामोल का गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें - गर्भवती महिलाओं की यह गलती बच्चों पर पड़ती है भारी
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं का दावा है कि गर्भावस्था के दौरान पेरासिटामोल के सेवन से गर्भस्थ शिशु के दिमाग के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बच्चे को एडीएचडी जैसे मानसिक रोग होने की आशंका अधिक हो जाती है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि जो महिलाएं अधिक समय तक इस पेनकिलर का सेवन करती हैं उनके शिशु को यह रिस्क तीन गुना अधिक होता है।
उनका मानना है कि गर्भास्था के दौरान तकरीबन आधा से अधिक गर्भवती महिलाएं इस दवा का सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के करती हैं।
शोध में पाया गया कि पेरासिटामोल के अधिक सेवन से हाइपरएक्टिविटी से जुड़ी बीमारियों का रिस्क अधिक हो जाता है। इतना ही नहीं, यह गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर में हार्मोनल असंतुलन भी पैदा कर सकता है जिससे उसका मानसिक विकास प्रभावित होता है।
विज्ञापन
शोध के दौरान 1996 से लेकर 2002 तक के 64,000 शिशुओं से मिले डाटा का अध्ययन किया गया है।
हालांकि इस मामले में ब्रिटेन के एनएचएस ने पेरासिटामोल के इस नुकसान को पर्याप्त वैज्ञानिक तथ्यों के न होने के आधार पर खारिज किया है।