{"_id":"888e72c0c4c024763b6e9b5f00b65e34","slug":"paracetamol-can-slow-kids-brain-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आप बच्चों को पैरासिटामोल देते हैं तो पढ़ें यह खबर","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अगर आप बच्चों को पैरासिटामोल देते हैं तो पढ़ें यह खबर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
अगर आप अपने बच्चों को अक्सर बुखार के दौरान पेरासिटामोल देते हैं तो हाल में हुए शोध पर जरूर गौर करें।
विज्ञापन
उप्पसला यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का दावा है कि पेरासिटामोल से बच्चों के दिमाग के विकास में अवरोध हो सकता है। शोधकर्ताओं ने दस दिन के जन्मे चूहों पर शोध करके यह निष्कर्ष निकाला है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि पेरासिटामोल से दिमाग कई बार अतिसक्रिय हो जाता है जिससे बच्चों में व्यवहार संबंधी समस्याएं और कमजोर याददाश्त जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ता हेनरिक वाइबर्ग की मानें तो इसका सेवन गर्भावस्था के आखिरी महीने में महिलाओं के लिए भी नुकसानदायक है क्योंकि इससे गर्भ में पल रहे शिशुओं का मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है। यही वजह है कि अब डॉक्टर इसका सेवन गर्भवती महिलाओं को करने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन
यह शोध ऑनलाइन टॉक्सिकोलॉजिकल साइंसेज जर्नल में प्रकाशित हुआ है।