{"_id":"a07a3612aedf2f03ccacd37a3a99ed7c","slug":"oral-contraceptive-pills-increase-cancer-risk","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भ निरोधक दवाएं महिलाओं को दे सकती है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गर्भ निरोधक दवाएं महिलाओं को दे सकती है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भ निरोधक दवाओं का नियमित रूप से सेवन महिलाओं की सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञन संस्थान (एम्स) के शोध का दावा है कि जो महिलाएं नियमित तौर पर इनका सेवन करती हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क अधिक होता है।
विज्ञापन
पढ़ें - गर्भावस्था के दौरान मूंगफली खाने का ऐसा फायदा जानते हैं आप?
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि जो महिलाएं नियमित तौर पर गर्भ निरोधक दवाएं लेती हैं उन्हें दूसरों की अपेक्षा ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क 9.5 गुना अधिक होता है।
विज्ञापन
पढ़ें - स्तनों के बदलाव का यहां होगा रिकॉर्ड
शोध के अनुसार, महिलाओं में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के मामलों के पीछे गर्भ निरोधक गोलियों के अलावा, जल्दी मासिक चक्र का शुरू होना, देर से शादियां और कम समय तक ब्रेस्ट फीडिंग जैसे कारण भी माने गए हैं।
शोध के दौरान 640 महिलाओं का परीक्षण किया गया जिसमें 320 महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की मरीज हैं। शोधकर्ता डॉ. उमेश कपिल के अनुसार, ''शोध में हमने पाया कि लंबे समय तक गर्भ निरोधक गोलियों के सेवन से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क सबसे अधिक बढ़ा जो 11.9 प्रतिशत है।''
उनका मानना है कि इन दवाओं में मौजूद एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टोरोन को लंबे समय तक लेने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है जिसकी वजह से ब्रेस्ट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है।
यह शोध जर्नल ऑफ कैंसर में प्रकाशित हुआ है।