{"_id":"dee7110f3ec449988ed483a29cd749a7","slug":"onion-smell-can-trigger-migraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज की महक आपको दे सकती है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
प्याज की महक आपको दे सकती है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Dec 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
प्याज काटते वक्त आंखों से आंसू आना तो सामान्य है लेकिन प्याज की महक आपके लिए सेहत से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का सबब हो सकता है। हाल में हुए एक शोध की मानें तो यह माइग्रेन की बड़ी वजह हो सकता है।
विज्ञापन
सिरदर्द का इलाज मिर्च से, जानें पुराने चीनी नुस्खे
विज्ञापन
हाल में हुए एक ब्रिटिश शोध में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि प्याज, फैटी फूड और क्लीनर की महक भी माइग्रेन के लिए ट्रिगर हो सकते हैं।
तेज दिमाग से लेकर कई दर्द भगाने तक, जानें अहम पहलू
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल के शोध की मानें तो 50 प्रतिशत से अधिक माइग्रेन के मरीज महक के प्रति अतिसंवेदनशील होते हैं और उनकी इस स्थिति को ऑस्मोफोबिया कहते हैं।
शोध में यह भी माना गया कि माइग्रेन की मरीज 70 प्रतिशत महिलाओं को सिरदर्द की समस्या के पीछे प्याज से लेकर होम क्लीनर तक, कई तरह की महक हैं।
उनका मानना है कि प्याज की महक का प्रभाव दिमाग के उस हिस्सा पर अधिक पड़ता है जहां दिमाग महक और भावनाओं को नियंत्रित करता है। यही वजह है कि इसके संपर्क में आते ही संवेदनशील लोगों में माइग्रेन का दर्द शुरू हो जाता है।