फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   obesity or heart attack yawning indicates many health problems

मोटापे से लेकर हार्ट अटैक तकः ज्यादा जम्हाई की कई हैं वजहें

Tue, 08 Oct 2013 08:16 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Oct 2013 08:16 AM IST
विज्ञापन
obesity or heart attack yawning indicates many health problems

दफ्तर की मीटिंग हो या फिर क्लास में बोरिंग लेक्चर, कई बार आपको जम्हाई लेते हुए किसी न किसी ने टोका ही होगा। अमूमन जम्हाई शरीर की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है लेकिन यह जब बहुत अधिक हो तो यह सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का इशारा हो सकती है।

विज्ञापन


कई शोधों के आधार पर जानिए, बहुत अधिक जम्हाई सेहत से जुड़ीं किन समस्याओं की ओर इशारा करती है।

इन 5 अजीबोगरीब वजहों से पड़ सकता है दिल का दौरा
विज्ञापन


अनिद्रा
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के शोध के अनुसार, उबासी जब सामान्य से अधिक आए तो इसकी वजह नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है। दिन में कई बार जम्हाई आने के अलावा अगर आपको बहुत अधिक उलझन, खींझ, ध्यान न लगना, कमजोरी आदि दिक्कतें हों तो इस समस्या की आशंका अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटापा
आपका वजन अगर निरंतर बढ़ता जा रहा है यानी आप मोटापे का शिकार हो चुके हैं तो दिन में कई बार उबासी आना आपके बढ़ते मोटापे का लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में उबासी के साथ-साथ दिन में नींद आना, बीपी बढ़ जाना, दर्द और आलस्य जैसी समस्याएं अधिक होती हैं।

दिल का दौरा

जरूरी नहीं कि हर बार दिल का दौरा अचानक ही पड़े। कई बार इसकी तीव्रता का एहसास तुरंत नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में भी बहुत अधिक उबासी आती है। इस स्थिति में उबासी के अलावा, दिल की धड़कनों का बढ़ जाना, हाई या लो बीपी और दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं।


ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया
इस समस्या के दौरान सोते वक्त सांस लेने में तकलीफ होती है। इसके प्रमुख लक्षणों में बहुत अधिक उबासी, हाई बीपी, श्वास संबंधी दिक्कतें आदि हैं। इस स्थिति को गंभीरता से न लें तो यह जानलेवा भी हो सकती है।

धमनियों में ब्लॉकेज

दिल से रक्त बाहर निकालने वाली सबसे बड़ी धमनी - एओर्टा में ब्लॉकेज की वजह से भी बहुत अधिक उबासी का लक्षण दिख सकता है। इस दौरान पेट और कमर में दर्द, चलने में दिक्कत और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed