{"_id":"b321b2337ddcdb6a6cd6bba050bd6da3","slug":"obesity-diabetes-world-diabetes-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"विटामिन डी की कमी से हो सकता है डायबिटीज!","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
विटामिन डी की कमी से हो सकता है डायबिटीज!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Nov 2013 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायबिटीज की बड़ी वजह मोटापा है यह तो आप जानते हैं लेकिन क्या आपको यह पता है कि मोटापे के साथ-साथ विटामिन डी की कमी भी इस रोग की बड़ी वजह है।
विज्ञापन
इन 5 अजीबोगरीब वजहों से पड़ सकता है दिल का दौरा
विज्ञापन
डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो अगर मोटापे और विटामिन डी की समस्या किसी व्यक्ति को एकसाथ हो तो शरीर में इंसुलिन की मात्रा को असंतुलित करनेवाले इस बीमारी की आशंका और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने लगभग 6000 लोगों से जुड़ी जानकारी का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि जो व्यक्ति मोटापे से परेशान हैं लेकिन उनके शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा है, उनमें साधारण व्यक्तियों की तुलना में इंसुलिन असंतुलन की संभावना बीस गुना अधिक थी। लेकिन जिन व्यक्तियों में मोटापा और विटामिन डी का अभाव यह दोनों लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उनमें यह आशंका 32 गुना अधिक थी।
शोध के निष्कर्षों के अनुसार स्वतंत्र रूप से यह दोनों वजहें जिस अनुपात में इंसुलिन के असंतुलन कि वजह बन सकते हैं, उससे बहुत अधिक मात्रा में इस समस्या की आशंका इन दोनों घटकों के एक साथ होने से बढ़ सकती है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि इस अध्ययन के आधार पर मधुमेह से निपटने में विटामिन डी का इंजेक्शन प्रभावी विकल्प हो सकता है।
इस बारे में मुंबई के नोवा स्पेशालिटी सर्जरी के वरिष्ठ बॅरिऐट्रिक सर्जन डॉ. रमन गोयल ने बताया, ''हमारे देश में सूर्य का प्रकाश और दूध अच्छी मात्रा में उपलब्ध है। लेकिन फिर भी हमारे यहां 30 से 70 प्रतिशत लोगों में विटामिन डी की कमी है। विटामिन डी की कमी, मधुमेह की बीमारी होने की वजह ना बनकर इस बीमारी को बढ़ाने की वजह बन सकती है।''