नौकरी जाने की यह वजह जानकर वजन घटाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में हुए शोध में नौकरी न मिल पाने की ऐसी वजह का पता चला है जिसे जानने के बाद आप सबसे पहले अपने वजन को कम करने की कोशिश करेंगे।
करीब 1000 ब्रिटिश कंपनियों पर किए गए सर्वेक्षण में यह पाया गया है कि मोटे कर्मचारियों को आलसी माना जाता है, जिस कारण उन्हें कंपनियां नौकरी देने से हिचकती हैं।
इतना ही नहीं, अक्सर कंपनियों में नियुक्ति के दौरान मोटे लोगों की कार्यक्षमता पर भी संशय किया जाता है।
क्रॉसलैंड इंप्लॉयमेंट सोलिसिटर्स के प्रबंध निदेशक बेवर्ले संडरलैंड के अनुसार, ''हमने अपने अध्ययन में पाया कि किसी व्यक्ति को नौकरी देते वक्त उनके मोटापे को भी एक पैमाना माना जा सकता है?''
क्या है आपका बॉडी मास इंडेक्स?
बॉडी मास इंडेक्स किसी भी व्यक्ति के वजन और लंबाई का अनुपात होता है, जिसके आधार पर किसी व्यक्ति को मोटा या फिट कह सकते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वयस्कों के लिए आदर्श बीएमआई 18.5 से लेकर 24.9 तक है। 25 से 29.9 बीएमआई में आने वाले वयस्क ओवरवेट हैं जबकि 30 से 39.9 बीएमआई वाले वयस्क मोटे माने जाते हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, अधिक बीएमआई वाले लोगों को हार्ट अटैक, स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज और कई तरह के कैंसर का रिस्क अधिक होता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि कई यूरोपीय देशों में कंपनियों में नौकरी पाने का एक पैमाना बीएमआई भी है।