{"_id":"dd048efd142a2f24890ddb65a5c8c981","slug":"now-insulin-pill-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्सुलिन की सुई का दर्द झेलने की जरूरत नहीं!","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इन्सुलिन की सुई का दर्द झेलने की जरूरत नहीं!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 08 Jan 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी है। आमतौर पर डायबिटीज के दौरान शरीर में इन्सुलिन की कमी को पूरा करने के लिए अब दर्दनाक सुईयों की जगह इन्सुलिन की दवा का इस्तेमाल संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
पढ़ें - अक्सर सिर दर्द होता है तो जरूर करवाएं ये जांच
विज्ञापन
बेयलर यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिकों इन्सुलिन की ऐसी गोलियां तैयार करने का दावा किया है जिनके सेवन के बाद ये बिना किसी साइड एफेक्ट शरीर में इन्सुलिन के निर्माण में मदद करती हैं।
विज्ञापन
पढ़ें - हाई ब्लड प्रेशर है तो जरूर पढ़ें यह खबर
अब तक मौजूद इन्सुलिन की दवाओं में गोलियों के रूप में शरीर में इन्सुलिन पहुंचाने का तरीका अधिक सफल नहीं हो पाया है क्योंकि ये गोलिया शरीर में पहुंचते ही पाचन क्रिया में अपना असर खो देती हैं।
शोधकर्ता प्रिसिला होलांडर के अनुसार, ''हमने इन्सुलिन का निर्माण करने वाले प्रोटीन को फैट्स की मोटी लेयर से ढंककर दवा तैयार की है जिसका तुरंत पाचन नहीं होता है और ये धीरे-धीरे खून में मिलकर इन्सुलिन बढ़ाने में मदद करती हैं। इसका सफल परीक्षण अभी तक हमने चूहों पर किया है।''
शोधकर्ताओं का मानना है कि अगले तीन से आठ सालों के भीतर इन दवाओं के सफल परीक्षण के बाद इन्हें बाजार में उतारना संभव हो सकेगा।