फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Not expensive beauty products these healthy food helps for healthy and glowing skin

महंगे ब्यूटी प्रोडक्टस से नहीं इन चीजों को खाकर बढ़ाए खूबसूरती

Mon, 22 Jan 2018 09:43 AM IST
गुंजन शर्मा
गुंजन शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Not expensive beauty products these healthy food helps for healthy and glowing skin
super food
सुंदर दिखने के लिए ब्यूटी प्रोडक्टस का महंगा होना जरूरी नहीं है, बेहतर आहार भी जरूरी है। सुंदर व आकर्षक दिखना हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन सिर्फ मेकअप से यह संभव नहीं है। खानपान सही नहीं होगा, तो सुंदरता नहीं निखरेगी।
विज्ञापन


विज्ञापनों में ऐसे प्रोडक्ट्स पेश किया जाता हैं, जो त्वचा को निखारने या सुंदरता बढ़ाने के बड़े-बड़े दावे करते हैं। इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद भी सुंदरता निखरती नहीं, तो हम ब्यूटी प्रोडक्ट्स को दोष देने लगते हैं। दोष ब्यूटी प्रोडक्टस में नहीं, आपके खानपान मे है। देखा जाता है कि हम पेट भरने के लिए कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन अगर आहार पोषक नहीं होगा, तो इसका असर हमारी सुंदरता पर भी नजर आएगा। अगर भोजन में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होंगे, तो त्वचा दमकेगी। 
विज्ञापन


चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियां भोजन में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व की कमी के कारण होती हैं। एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार, फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। झुर्रियों से बचने के लिए ब्लैक बेरी, स्ट्रॉबेरी का सेवन करें। अनाज, दालों, ताजे और कच्चे फलों, हरी पत्तेदार सब्जियों, मांस और मछली को भोजन में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्वचा की औषधि है पानी 
चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए पानी से बेहतर कुछ भी नहीं। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। भ्‍ारपूर पानी पीने से त्वचा में चमक और कसावट आती है। चेहरा खिला व चमकता हुआ दिखे, इसके लिए जरूरी है कि भरपूर मात्रा में पानी पिएं। भरपूर पानी पीने से क्षतिग्रस्‍त हो चुकी कोशिकाओं को लाभ होता है, जो झुर्रियां रोकने में मददगार है। 

प्रोटीन भी त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। प्रोटीन के लिए भोजन में दाल, सोयाबीन, सूखे मेवे, सफेद मीट, मछली, अंडा, दूध, दही, पनीर को शामिल करें। इससे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलेगा। प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से नई कोशिकओं के निर्माण में वृद्धि होती है। 

हमारी त्वचा के लिए विटामिन सी तत्व सबसे जरूरी होता है। अगर इस तत्व की कमी हो जाए, तो त्वचा रूखी व चमकहीन हो जाती है। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आहार में नींबू, आंवला, अंकुरित दाल, खट्टे फल शामिल करें। विटामिन सी त्वचा के लचीलेपन और कोलोजन को सुधारने में सहायक होता है।

बीजों वाले फल जैसे पपीता, तरबूज, खरबूजा, अमरूद, आलू बुखारा, जामुन, लीची भी त्वचा के लिए फायदेमंद है। मौसमी फल त्वचा को भ्‍ारपूर पोषण देते हैं। त्वचा को चमकदार बनाने में एंटी ऑक्सीडेंट्स तत्व फायदेमंद होते होते हैं। इनकी कमी हो जाए, तो त्‍वचा रूखी व कमजोर हो जाती है। एंटी ऑक्सीडेंट्स की कमी को पूरा करने के लिए खानपान में राजमा, टमाटर, चुकंदर, अनार, कीवी आदि शामिल करें। 

विटामिन ई सौन्दर्य बढ़ाने में सहायक होता है। विटमिन ई और जिंक, रूखी त्वचा को नमी और कांति प्रदान करते हैं, यह सी फूड, एवोकाडो, मेवे व राजमा, फ्लेक्स सीड, सोयाबीन, लोबिया में पाए जाते हैं। ओमेगा-3 फैट्स मछली में भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा की खोई हुई नमी को लौटाता है। 

एक्सपर्ट की राय

त्वचा को सुंदर व चमकदार बनाए रखना हमारे खानपान पर निर्भर करता है। अगर खानपान सही होगा, तो सुंदरता भी निखरेगी। बिना किसी ब्यूटी प्रोडक्ट की मदद से भी आपका चेहरा खिला रहेगा। त्वचा को चमकदार व सुंदर बनाने के लिए संतुलित आहार लें। भरपूर मात्रा में पानी पिएं। दैनिक आहार में दूध, ताजे फल, सलाद आदि को शामिल करें। जंक फूड या नशीले पदार्थों का सेवन न करें। भरपूर नींद लें। नशीले पदार्थों का सेवन करने से त्वचा की चमक खत्म होती है।

वसुंधरा सिंह, डाइटिशियन, एम्स दिल्ली
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed