फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   new small heart developed

लाइलाज बीमारियों से बचाएंगे छोटे दिल

Mon, 30 Jun 2014 12:17 PM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
new small heart developed

स्कॉटलैंड के वैज्ञानिकों ने चिकित्सा संबंधी शोध के लिए सैंकड़ों की संख्या में लघु मानव हृदय तैयार किए हैं।

विज्ञापन


इन हृदय कोशिकाओं के दोनों नन्हे वॉल्व हर दो सेकेंड पर एक साथ धड़कते हैं। इनके ऊतक इंसान के दिल की पेशियों से मेल खाते हैं।

अबर्टे यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता इन छोटे छोटे दिलों का इस्तेमाल लाइलाज बीमारियों में संभावित दवाओं के असर की जांच के लिए करेंगे।

इस शोध को स्पेन के वेलेंशिया में बायोटेक्नोलॉजी पर हो रही वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया जाएगा।

इन की कोशिकाओं का बाहरी घेरा (स्फेयर) स्टेम कोशिकाओं से बना है और यह मात्र एक मिलीमीटर चौड़ा है।

धड़कती हुई ऐसी हृदय कोशिकाएं पहले भी बनाई जा चुकी हैं, पर शोधकर्ताओं के मुताबिक़ रोग की जांच के लिए उनका इस्तेमाल पहली बार हुआ है।

प्रोफ़ेसर नीकोलाई जेलीव ने बीबीसी को बताया "छोटे दिल वास्तव में मानव कोशिकाएं ही हैं। देखें तो ये मानव हृदय से हुबहू मिलते हैं। आकार कोई मायने नहीं रखता।"


लघु मानव ह्रदय
सैकड़ों की संख्या में लघु मानव हृदय तैयार किए गए हैं।

उन्होंने कहा, "परीक्षण के लिए इन छोटे दिलों में लाइलाज रोगों के कीटाणु डाले जाते हैं। ऐसा पहले, खासकर हृदय की अतिवृद्धि (हाइपरट्रॉफ़ी) के मामले में किसी ने नहीं किया।"
विज्ञापन


वे आगे कहते हैं, "यही नहीं, हमने कई दवाओं को शामिल किया, जो इन्हें हाइपरट्रॉफ़ी से बचाने में कारगर साबित हुईं।"

हाइपरट्रॉफ़िक कार्डियोमायोपैथी एक लाइलाज अवस्था है। इसमें दिल की पेशियां कड़ी हो जाती हैं और उसे शरीर में खून पंप करने में मुश्किल होती है।

परीक्षण

हाइपरट्रॉफ़ी के गंभीर स्थिति में पहुंचने पर दिल अचानक काम करना बंद कर सकता है।

प्रो जेलीव के मुताबिक़ इन छोटे दिलों से शोधकर्ता व्यापक स्तर पर और तेज़ी से दवाओं का परीक्षण कर सकते हैं और असरकार दवा को चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed