{"_id":"27372a74-a042-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"new-diet-pill-to-prevent-obesity","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटापा घटाने के लिए अब दवा ही काफी","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मोटापा घटाने के लिए अब दवा ही काफी
लंदन/एजेंसी
Updated Mon, 08 Apr 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मोटापा कम करने और वजन घटाने के लिए बहुत अधिक कसरत करने या डाइटिंग के नाम पर मन मारने की जरूरत नहीं है। वैज्ञानिक एक ऐसी डाइट पिल तैयार कर रहे हैं जो आपकी भूख को नियंत्रित करेगी और मस्तिष्क को सिग्नल देगी कि उसे कितना खाना है और कितना नहीं।
विज्ञापन
युनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया के शोधकर्ता एक ऐसी डाइट पिल पर काम कर रहे हैं जिससे मस्तिष्क भूख शांत होने के सिग्नल जल्दी देगा जिससे खाते वक्त ओवरडाइट से बचने में आसानी होगी और वजन संतुलित रहेगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने इस डाइट पिल को बनाने में लगभग पूरी सफलता पा ली है और जल्द ही यह दवा बाजार में भी उपलब्ध हो सकती है।
विज्ञापन
वैज्ञनिकों ने मस्तिष्क के हाइपोथैलामस नामक हिस्से का निरिक्षण किया जो हमारे सोने और जागने, भूख, प्यास, हार्मोन्स जैसी गतिविधियों को नियंत्रित करता है। उन्होंने मस्तिष्क के इस हिस्से में ऐसी कोशिकाओं का पता लगाया है जो मस्तिष्क में भोजन को नियंत्रित करने वाले न्यूरॉन पर नियंत्रण रखती है और स्टेम सेल्स की तरह काम करती हैं।
विज्ञापन
उनका दावा है कि मस्तिष्क में मौजूद 'टेंटिसाइट्स' नामक कोशिकाएं भूख को संचालित करती हैं और उन्होंने इस दवा के प्रयोग से चूहे की भूख नियंत्रित करने में सफलता पाई है।
शोधकर्ता डॉ. मोहम्मद के. हैजीहुसैनी ने बताया, 'हमारी खोज मोटापे का स्थायी उपचार हो सकती है। हम हाइपोथैलामस में मौजूद उन न्यूरॉन को नियंत्रित करेंगे जिनका संबंध हमारी भूख से हो सकता है।' शोधकर्ताओं ने इस खोज के लिए जेनेटिक फेट मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है।