{"_id":"c3681c56587256c7359959c3bc6e34cb","slug":"nasa-will-pay-5000-dollar-for-lying-in-bed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब है नौकरीः जमकर सोएं और नासा देगा लाखों रुपए","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अजब है नौकरीः जमकर सोएं और नासा देगा लाखों रुपए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्तर में घंटों तक पड़े रहना या जमकर सोना अगर आपका पसंदीदा टाइमपास है तो नासा आपको 5000 डॉलर यानी 3,16,900 रुपए हर महीने देने के लिए तैयार है। जनाब, अचरज में मत पड़िए क्योंकि इन दिनों नासा अपने शोध के लिए ऐसे आलसियों की तलाश में है जो 70 दिनों तक बिस्तर पर पड़े रह सकते हैं।
विज्ञापन
अमेरिका की यह स्पेस एजेंसी 'बेस्ट रेस्ट स्टडी' नामक अपने शोध के लिए ऐसे लोगों की तलाश कर रहा है जो 70 घंटों तक बिस्तर पर लेटे रह सकते हैं और इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी दी जाएगी।
विज्ञापन
अंतरिक्षयात्रियों के लिए शोध
इस शोध की वजह पृथ्वी से बाहर के वातावरण में अंतरिक्षयात्रियों की सेहत का निरीक्षण व उसे बेहतर बनाने की कोशिश है। मेडिकल डेली कि रिपोर्ट के अनुसार,बहुत कम ग्रैविटी या शून्य ग्रैविटी में अंतरिक्षयात्रियों के तर्ज पर प्रतिभागियों का अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन
नासा के अधिकारियों के अनुसार, ''शोध के दौरान हम अध्ययन करेंगे के बिना ग्रैविटी की अवस्था में शरीर कितने दिनों तक रह सकता है। इसके लिए 70 दिनों तक प्रतिभागियों को बिस्तर पर ही लेटना होगा जिससे उनके शरीर की स्थिति और अंतरिक्ष की स्थिति समान हो। इससे अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने वाले यात्रियों के शरीर में होने वाले बदलावों की अधिक जानकारी मिल सकती है।''
शोध के दौरान प्रतिभागियों को दो समूहों में रखा जाएगा- पहला जिनकी शारीरिक गतिविधियां होंगीं और जिनकी शारीरिक गतिविधियां नहीं होंगी। पहले समूह को 105 दिन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्साज में रहना होगा जबकि दूसरे समूह को 97 दिन।
इस दौरान तीन अलग-अलग चरणों के बाद चयनित प्रतिभागियों को 70 दिनों तक बिस्तर पर लेटना होगा। आखिरी 14 दिन रिकवरी का समय होगा।
इस दौरान उनकी हड्डियों से लेकर, दिल, मांसपेशियां और नर्वस सिस्टम आदि का अच्छी तरह निरीक्षण किया जाएगा। फिलहाल इसके लिए अमेरिकी नागरिकों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।