फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   mouthwash can give heart attack

माउथवॉश के इस्तेमाल न पैदा कर दे यह खतरा

Tue, 28 Jan 2014 11:53 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Jan 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
mouthwash can give heart attack

उफ! मुंह की दुर्गंध! माउथवॉश है ना। यदि आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। हाल ही में आई एक रिसर्च के मुताबिक माउथवॉश का दैनिक प्रयोग आपके दिल पर भी असर डाल सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें - दांतों की सफेदी खत्म कर देती है ये पांच डाइट
विज्ञापन


'क्वीन मैरी विश्वविद्यालय' में एक विशेष ब्रांड के एंटीसेप्टिक माउथवॉश पर अध्ययन किया गया था। रिसर्च में पाया गया कि माउथवॉश का दैनिक प्रयोग हार्ट अटैक का खतरा सात प्रतिशत, स्ट्रोक का खतरा 10 प्रतिशत और ब्लड प्रेशर का खतरा 3.5 यूनिट तक बढ़ा देता है। प्रमुख शोधकर्ता अमृता अहलूवालिया की मानें तो, माउथवॉश में मौजूद केमिकल बैड बैक्टीरिया के साथ-साथ गुड बैक्टीरिया को भी मार देते हैं, जिससे यह खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें - दिल के मरीजों के लिए धूप का ऐसा फायदा नहीं जानते होंगे आप

पिछले कुछ समय से माउथवॉश का क्रेज बढ़ा है। अक्सर हम बिना जरूरत के भी माउथवॉश को अपने रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं जबकि हमें इसकी आवश्यकता होती ही नहीं है। बिना आवश्यकता के माउथवॉश का प्रयोग कई बार हमारे लिए परेशानी भी बन सकता है।

बाजार में मुंह और दांत संबंधी कई बीमारी जैसे सांस की बदबू, दांतों में इंफेक्शन, दांतों में प्लाक की समस्या और दांतों की सेंसिटिविटी के लिए माउथवॉश उपलब्ध हैं। इसका इस्तेमाल करते समय हम इससे होने वाले नुकसान के प्रति अनजान ही रहते हैं।


माउथवॉश में कई प्रकार के रसायन होते हैं। यह रसायन हमारे मुंह में फायदे के साथ-साथ कई तरह के नुकसान भी पहुंचाते हैं। बिना वजह माउथवॉश का प्रयोग हमारे दांतों को नुकसान पहुंचाता है। इससे दांतों की सुंदरता पर भी असर पड़ता है और कई तरह की दिक्कत सामने आ सकती हैं।

डॉक्टर कहते हैं
माउथवॉश का इस्तेमाल करने में कोई नुकसान नहीं है, लेकिन जब बहुत जरूरत हो तब ही। बिना आवश्यकता के यह नुकसान ही पहुंचाता है।

यदि कोई समस्या है तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। उनके द्वारा बताए गए माउथवॉश को ही प्रयोग करें। कई बार बिना सलाह के ही लोग माउथवॉश का इस्तेमाल करने लगते हैं इससे मुंह और दांतों दोनों को नुकसान होता है।

रसायनों के प्रयोग से मुंह के अंदर स्वाद का अहसास करने वाला तंत्र कमजोर हो सकता है, दांतों पर भूरे रंग के धब्बे पड़ सकते हैं। एलर्जी हो सकती है और शरीर को लाभ पहुंचाने वाले बैक्टीरिया भी इसके प्रयोग से खत्म हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed