अधिक तिल वाली महिलाओं को हो सकता है यह खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरे पर तिल को आप भले ही खूबसूरती का निशान समझे पर बाजू पर 15 या इससे अधिक तिल वाली महिलाओं को सेहत से जुड़ा खतरा अधिक होता है।
इंडियाना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो एक बाजू पर 15 से अधिक तिल वाली महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क 11.4 प्रतिशत अधिक होता है।
तिल और सेक्स हार्मोन का संबंध
शोधकर्ताओं के अनुसार, अधिक तिल वाली महिलाओं में सेक्स हार्मोन की अधिकता होगी। अब तक तिल का संबंध केवल त्वचा के कैंसर से ही जोड़ा जाता रहा है लेकिन ब्रेस्ट कैंसर से इसके संबंध के विषय में यह नई जानकारी है।
शोध में पाया गया कि अधिक तिल वाली महिलाओं के रक्त में ओस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन जैसे सेक्स हार्मोन का स्तर काफी अधिक होता है, दो कई बार ब्रेस्ट कैंसर की आशंका बढ़ा देते हैं।
उपचार में मदद
शोधकर्ताओं ने 20 सालों तक 74,523 अमेरिकी नर्स व 89,902 फ्रांसीसी टीचरों पर किए गए अपने अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि इस जानकारी के आधार पर ब्रेस्ट कैंसर के मामले रोकने में आसानी हो सकती है पर यह कैसे संभव होगा, इस पर अधिक अध्ययन बाकी है।
यह शोध पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ साइंस मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।