फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   mobile app that can detect cancer

मोबाइल ऐप करेगा कैंसर की पहचान

Tue, 24 Dec 2013 08:59 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Dec 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
mobile app that can detect cancer

हाल ही में आईआईटी खड़गपुर के कुछ छात्रों ने ऐसा मोबाइल ऐप्लीकेशन तैयार किया है जो त्वचा के कैंसर की पहचान करने में मददगार हो सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें - गर्भधारण में मदद करेगा 'फर्टीलिटी ऐप'


'किल्पओकैम- डर्मा' नामक इस ऐप की मदद से अब स्मार्टफोन के जरिए कैंसर की पहचान संभव हो सकेगी।

इसे बनाने वाले आईआईटी खड़गपुर के छात्र देबदूत शीत के अनुसार, ''यह ऐप कैंसर की जांच करने का सस्ता और सुलभ जरिया हो सकता है जिसकी मदद से ग्रामीण इलाकों में भी आसानी से त्वचा के कैंसर की पहचान संभव हो सकेगी।''
विज्ञापन


इस ऐप को हाल में बैंगलुरु में हुए जीई एडिशन चैलेंज 2013 के सत्र में पेश किया गया है जहां इसे 10 लाख रुपए का पुरस्कार भी मिला है।

इस ऐप की मदद से स्मार्टफोन के कैमरे के जरिए त्वचा की बारीकी से जांच के आधार पर कैंसर की कोशिकाओं का पता लग जाएगा।

यह ऐप न सिर्फ कैंसर बल्कि त्वचा से जुड़े कई रोग और संक्रमण का पता लगाने में भी मदद करेगी। हालांकि शीत का मानना है कि इससे 99 प्रतिशत तक सही परिणाम मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इस ऐप के परीक्षण संबंधी कई चरण बाकी हैं और बाजार में इसकी उपलब्धतता में समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed