फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   mixing alcohol with energy drinks can be poisonous

अगर आप कुछ ऐसा जाम बनाते हैं तो हो जाएं सावधान

Thu, 05 Dec 2013 12:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Dec 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
mixing alcohol with energy drinks can be poisonous

दोस्तों के साथ पार्टी हो या फिर जाम का दौर, अगर आप शराब में एनर्जी ड्रिंक्स मिलाकर कॉकटेल पीते हैं तो सावधान हो जाएं। अमेरिकी शोध के अनुसार यह शरीर में जहर घोल सकता है।

विज्ञापन


देखें - यहां खूब चलता है बीयर का दौर

यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन इंस्टिट्यूट फॉर सोशल रिसर्च के शोध की मानें तो एल्कोहल और एनर्जी ड्रिंक का कॉकटेल केवल एल्कोहल के सेवन से कई गुना अधिक खतरनाक है।
विज्ञापन


शोधकर्ता डॉ. मेगान पैट्रिक के अनुसार, ''हमने शोध में पाया कि अक्सर किशोर और युवा एल्कोहल के साथ एनर्जी ड्रिंक्स के कॉकटेल को अधिक पीते हैं जो उनके लिए जहरीला साबित हो सकता है। यह लोगों के मन में अधिक से अधिक पीने की इच्छा जगाता है जो उनके लिए जानलेवा हो सकता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध के दौरान 652 प्रतिभागियों पर दो सप्ताह तक अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि एनर्जी ड्रिंक्स की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से एल्कोहल के साथ इसके कॉकटेल का सेवन भी बढ़ा है जो सेहत के लिहाज से कतई ठीक नहीं है। इससे हृदय को खून पंप करने में दिक्कत भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed