आखिर क्यों बढ़ रहा है जवां मर्दों में 'स्तन' घटाने का क्रेज, जानिए!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों बढ़ रहे हैं स्तन
कॉस्मैटिक सर्जन के पास कुछ समय से अजब-गजब परेशानियां आ रही हैं। टाइम्स ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, आजकल दिल्ली के कॉस्मेटिक सर्जन के पास युवा पुरुष ब्रेस्ट कम करवाने के लिए आ रहे हैं।
डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह के वे तकरीबन 8 से 10 केस हर महीने देख रहे हैं। पिछले कई महीनों में स्तन घटाने के मामले महिलाओं के मुकाबले तीन गुना पुरुषों में बढें हैं।
डॉक्टर्स की मानें तो ऐसा हार्मोंस के अंसतुलन के कारण हो रहा है। इसका एक कारण जिम जाने वालों में स्टेरॉयड का इस्तेमाल भी है। बॉडी बनाने वाले सप्लीमेंट्स, मोटापा और जीवनशैली भी हार्मोंस असंतुलन का कारण बन सकता है।
फोटोः गेटी इमेज
जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर
बीएलके सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी के हेड डॉ. मेजर जनरल ए.एस बाथ के मुताबिक, ब्रेस्ट के बढ़ने की समस्या आमतौर पर युवा पुरुषों में देखने को मिल रही है। तकरीबन एक दशक पहले ना के बराबर पुरुष इस तरह ब्रेस्ट की सर्जरी करवाने आते थे। जबकि अभी सप्ताह में दो-तीन केस ऐसे आना आमबात हो गई हैं।
इस तरह की कंडीशन को मेडिकल टर्म में gynaecomastia कहा जाता है। स्तन बढ़ने का मुख्य कारण ऑस्टीजीरोन और एंड्रोजन हार्मान का असंतुलन है। ज्यादातर स्तन बढ़ने की समस्या 19 से 25 वर्ष के युवाओं में मिल रही है। हालांकि लोगों को ये मिथ है कि पुरुषों में फीमेल हार्मोन नहीं होता। जबकि ऐसा नहीं है पुरुषों में फीमेल हार्मोन होते हैं लेकिन बहुत मात्रा में।
पुरुषों में भी होता है फीमेल हार्मोन
डॉ. ए.एस बाथ का कहना है कि पुरुषों में हार्मोंस का असंतुलन तब ज्यादा है जब फीमेल हार्मोन अधिक बनने लगता है लेकिन ऐसा बहुत कम मामलों में होता है। जबकि अन्य मामलों में पोषक तत्वों की कम, स्टेरॉयल सप्लीमेंट अधिक लेना और शारीरिक सक्रियता कम होने के कारण ऐसा होता है।
एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि जानवरों का मांस खाने और दूध के उत्पादों के सेवन से भी हार्मोनल ग्रोथ अधिक बढ़ती है। उनके मुताबिक, जानवरों को हार्मोनल ग्रोथ के इंजेक्शन दिए जाते हैं जिसका हम डेयरी प्रोडक्ट्स और मीट के जरिए सेवन कर रहे हैं। बहुत ज्यादा शारीरिक सक्रियता ना होना, भी हार्मान के असंतुलन का बड़ा कारण हैं। मैक्स हेल्थकेयर के डॉ. सुनील चौधरी बताते हैं कि लाइफस्टाइल हमारे स्वास्थ्य को बहत हद तक प्रभावित करता है।