फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   malaria's new study

मलेरिया से छुटकारा दिलाएगा यह उपाय

Sun, 12 Jan 2014 07:48 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजीटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Sun, 12 Jan 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
malaria's new study

आने वाले दिनों में मलेरिया से छुटकारा पाना अब बेहद आसान हो सकता है। इस बीमारी से तब ज्यादा डरने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। अगर एक नई स्टडी की माने तो उन्होंने इसका बेहद आसान फार्मूला पा लिया है।

विज्ञापन


भारतीय मूल के वैज्ञानिक प्रोफेसर नीरज टोलिया ने मलेरिया के उपचार का बेहद कारगर तरीका खोज निकाला है। इस चिकित्सक ने ये पता लगा लिया है कि मलेरिका का वायरस किस प्रकार मानवीय रक्त कोशिकाओं पर हमला कर उसे अपना शिकार बनाता है। इस खोज से अब मलेरिका का टीका तैयार करना बेहद आसान हो सकता है।
विज्ञापन


सेंट लुई स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन की शोध टीम के प्रमुख प्रोफेसर टोलिया के अनुसार, ''प्लाजमोडियम वीवेक्स नाम का मलेरिया परजीवी लाल रक्त कोशिकाओं पर दो प्रकार के प्रोटीन छोड़ देता है। इससे कोशिकाएं आसानी से अटैक हो जाती हैं। अन्य परजीवियों की तुलना में प्लाजमोडियम वीवेक्स कोशिकाओं पर ज्यादा सशक्त आक्रमण करता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध के अनुसार प्लाजमोडियम वीवेक्स लीवर में छिप कर रहता है जिसे आसानी से नहीं पकड़ा जा सकता। ये कई नए संक्रमणों का भी कारण बनता है जिनका इलाज काफी मुश्किल होता है।

इससे पहले की गई शोध में सामने आया था कि वीवेक्स लाल रक्त कोशिकाओं पर केवल एक ही प्रोटीन छोड़ता है। पर इस नई शोध से दो प्रोटीन वाली नई बात सामने आई है।


यह भी बताया जा रहा है कि प्रोटीन छोड़ने की रासायनिक प्रक्रिया काफी जटिल होती है जिसे आज से पहले समझा नहीं जा सका था। अब जब यह पता चल गया है तो टीका भी जल्द ही तैयार हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed