फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन रेसिपी: बासी बचे चावलों से बनाएं करारे पकौड़े, शाम की चाय के साथ का टेस्टी स्नैक्स

Wed, 13 May 2020 02:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 13 May 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
easy and tasty chawal ke pakode recipe with leftover rice
- फोटो : facebook

लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ती ही जा रही है। जो ये बताने के लिए काफी है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए बिल्कुल भी लापरवाही ठीक नही है। अभी भी घरों में रहकर बाहर के खाने से परहेज के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना खुद की और औरों की जिंदगी बचाने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन इस कठिन समय में घर पर अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन आसानी से काटा जा सकता है। रोज शाम की चाय के साथ कुछ न कुछ नया बनाने और खिलाने का मजा अलग ही होता है। लेकिन रोज-रोज नया स्नैक्स बनाने का झंझट काफी परेशानी भरा हो सकता है। इसलिए आज हम लेकर आए हैं चावल के पकौड़े, जिन्हें आप चाहे तो सीधे चावल पकाकर बनाएं या दोपहर के बचे चावलों से। दोनों ही तरह से बना सकते हैं ये स्वाद में लाजवाब ही लगेंगे। आगे की स्लाइड में जानिए इसे बनाने की रेसिपी।



 
easy and tasty chawal ke pakode recipe with leftover rice

रोजाना दोपहर के खाने में चावल तो बनता ही होगा। बहुत बार ये चावल बच जाते हैं। जिन्हें फेंकना ठीक नहीं, आप चाहे तो इन चावलों को फ्राई करके शाम का टेस्टी स्नैक्स बना सकती हैं। लेकिन आज हम इन चावलों से टेस्टी करारे पकौड़े बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो चलिए जानें क्या है पकौड़े बनाने की रेसिपी।


 
easy and tasty chawal ke pakode recipe with leftover rice
बनाने के लिए सामग्री

एक कप पके चावल, दो कप बेसन, एक प्याज बारीक कटी हुई, एक कटी हरी मिर्च, आधा इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, अजवाइन, हरा धनिया बारीक कटी हुई, भुना जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy and tasty chawal ke pakode recipe with leftover rice
बनाने की विधि
एक कटोरे में चावल डालकर अच्छे से मैश कर लें। फिर उसमें बेसन, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, जीरा पाउडर और अजवाइन के साथ ही स्वादानुसार नमक डाल लें। अब इस मिक्सचर को अच्छे से मिला लें। थोड़ी देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब इस मिक्सचर में पानी डालकर अच्छे से फेंट लें। ध्यान रखें कि ये बैटर ज्यादा पतला या गाढ़ा न हों। ठीक वैसा ही जैसा पकौड़े बनाने के लिए चाहिए होता है। उतना ही रखें।


 
विज्ञापन
easy and tasty chawal ke pakode recipe with leftover rice
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें थोड़ा-थोड़ा बैटर डालकर मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। अब गर्मागर्म हरी और लाल चटनी के साथ सर्व करें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed